BMCM: ठीक 1 दिन बदली ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का रिलीज डेट, जाने अब कब होगी रिलीज
Bde Miyan Chote Miyan Release Date Change: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की रिलीज डेट ठीक 1 दिन पहले बदल दी गई है। दोनों स्टार्टस ने साथ में एक पोस्ट करके नई रिलीज डेट के बारे में बताया है और साथ ही यह भी बताया है की रिलीज डेट क्यों बदली गई।
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां इस साल की मोस्ट अवार्डेड फिल्मों में शुमार होने वाली है। फिल्म सिनेमाघर में 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब ठीक 1 दिन पहले इसकी रिलीज डेट बदल दी गई है. इतना ही नहीं फिल्म के कई सीन हटा भी दिए गए हैं अक्षय कुमार वासु भगनानी और निर्देशक अली अब्बास जफर ने साथ बैठकर फिल्म का रन टाइम घटाने की कोशिश की है। और इस तरह तकरीबन 8 मिनट के सीन हटा दिए गए हैं लेकिन असली सवाल यह है. कि अगर 10 अप्रैल को नहीं तो फिर यह फ़िल्म कब रिलीज होगी।

बड़े मियां छोटे मियां की नई रिलीज डेट
फेंस को ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि मर्क्स आपको ज्यादा इंतजार नहीं करवाएंगे। फिल्म की रिलीज डेट सिर्फ एक दिन आगे शिफ्ट की गई है। अब BMCM की थिएटर में 10 की जगह 11 अप्रैल को रिलीज होने वाली यह फिल्में अनाउंसमेंट के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी आ रही है। इसके ट्रेलर में फेंस को एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ा दिया था। अब जब इसकी रिलीज में गिनती के दिन बचे हैं तब अचानक बड़ा बदलाव किया जाना किस वजह से हो रहा है?
क्यूँ बदली गयी BMCM की रिलीज डेट?
इस सवाल का जवाब वही है जो ज्यादातर मामलों में रिलीज डेट बदलने को लेकर रहता है, फिल्म का रिलीज डेट ईद पर रखी गई थी लेकिन ईद का एक दिन आगे शिफ्ट हो जाने के चलते मर्क्स ने तारीख में बदलाव किया है। और अब इसे 11 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा रिलीज डेट बदलने का एक नुकसान यह हुआ है कि अब इसके प्रिव्यू शोज नहीं चलाए जाएंगे और ऑडियंस को कोई है फिल्म सीधे थिएटर में देखने को मिलेगी पहले 10 तारीख की शाम को पेड प्रिव्यू शोज पर रखने का फैसला किया गया था।
इस तरह किया नई रिलीज डेट का ऐलान
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ हाल ही में अपनी फिल्में बड़े मियां छोटे मियां को प्रमोट करने यूएई(UAE) पहुंचे हुए थे. जहां उन्होंने फैंस को एडवांस में ईद मुबारक दी दोनों ने एक सोशल मीडिया पोस्ट की जिसमें अक्षय ने कहा मैं और टाइगर इस वक्त अबू धाबी में है. हम यहां अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आए हुए थे. उन्होंने बताया कि वहां हमें पता चला कि यूएई(UAE) ने डिक्लेयर किया है कि वहां ईद 10 को होगी यानी हमारे यहां 11 अप्रैल को दोनों ने साथ में फेंस को ईद मुबारक कहा और साथ में जाकर फिल्म देखने के लिए कहा।






