|

Bihar Inter Compartmental Exam 2024: बिहार इंटर कम्पार्टमेंटल परीक्षा 2024: कल से होगी शुरुआत, 40 हज़ार से अधिक छात्र देंगे परीक्षा

Bihar Inter Compartmental Exam 2024: किसी भी राज्य में बोर्ड में परीक्षा खत्म होने के बाद रिजल्ट जारी होने के पश्चात कम्पार्टमेंटल परीक्षा का आयोजन किया जाता है।

जो छात्र बोर्ड की परीक्षा में एक या दो विषय में असफ़लत रहते है उन छात्रों का एक साल खराब होने से बच जाए इसलिए उसी साल कम्पार्टमेंटल परीक्षा देने का मौका मिलता है। ताकि एक या दो विषय में असफल होने के बाद छात्र अपनी परीक्षा देकर पास हो जाए और अपने खराब होते हुए साल को बचा सके।

ऐसे में आप सभी को पता है की बीते दिनों में यानी की मार्च महीने में बिहार बोर्ड ने छात्रों के बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी किये थे। जिसमे से काफी सारे ऐसे छात्र भी है जो एक या दो विषय में असफल रहे थे यानी की फेल हुए थे।

ऐसे सभी छात्रों की कम्पार्टमेंटल परीक्षा कल यानी की 29 अप्रैल से शुरू होने वाली है और यह परीक्षा 11 मई 2024 तक चलने वाली है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

कल कम्पार्टमेंटल परीक्षा का आयोजन होने की वजह से राज्य में जगह जगह पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी कर दिए गए है।

तो आइये जाने लेते है बिहार बोर्ड की कम्पार्टमेंटल परीक्षा के बारे में विस्तार से

Bihar Inter Compartmental Exam 2024: कब होगी कम्पार्टमेंटल परीक्षा

अगर बात की जाए कम्पार्टमेंटल परीक्षा परीक्षा के बारे में तो कल यानी की 29 अप्रैल 2024 से कम्पार्टमेंटल परीक्षा का आयोजन होने वाला है। यह परीक्षा 11 मई 2024 को समाप्त होगी।

बिहार बोर्ड की ओर से फिलहाल कक्षा 12वीं की कम्पार्टमेंटल परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा दो शिफ्ट में होने वाली है। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से लेकर 12:45 बजे तक होने वाली है।

पहली शिफ्ट पूर्ण हो जाने के बाद दूसरी शिफ्ट शुरू होगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:15 बजे तक होने वाली है।

Bihar Inter Compartmental Exam 2024: कम्पार्टमेंटल परीक्षा में इतने स्टूडेंट होगे शामिल

कल होने वाली कम्पार्टमेंटल परीक्षा में 48,386 स्टूडेंट शामिल होने वाले है। जिसमे लडको की संख्या 26,186 और लड़कियों की संख्या 22,200 रहने वाली है।

Bihar Inter Compartmental Exam 2024: छात्र इन बातों का रखे ध्यान

कल कम्पार्टमेंटल परीक्षा में सुरक्षा के इतंजाम किये गए है ताकि स्टूडेंट अपनी कम्पार्टमेंटल परीक्षा अच्छे से शांतिपूर्वक दे सके। बिहार बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है की वह कम्पार्टमेंटल परीक्षा देने के लिए समय से 30 मिनट पहले ही एग्जाम सेंटर पर पहुँच जाए। क्योंकि छात्रों के डोक्युमेंट और चेकिंग कार्य भी होगा।

इसके अलावा छात्रों को यह भी सलाह दी गई है वह अपने हाथ में इलेक्ट्रिक घड़ी पहनकर ना जाए। इसके छात्र सिर्फ स्ल्पीर पहनकर ही कम्पार्टमेंटल परीक्षा देने पहुंचे। जूता-मोजा पहनकर परीक्षा देने के लिए ना जाए।

छात्र को 30 मिनट पहले एग्जाम सेंटर पर जाना होगा। अगर छात्र लेट होते है तो हो सकता है उनको प्रवेश नही मिलेगा। इसके अलावा छात्र अपने पास एडमिट कार्ड और जरूरी दस्तावेज भी अपने साथ रखे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *