| |

Bihar STET Admit Card: बिहार एसटीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड हुआ जारी परीक्षा की तैयारी आरंभ

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा बिहार सेकेंडरी टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट का एडमिट कार्ड 11 मई को ही जारी कर दिया गया है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार बिहार सेकेंडरी टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए आवेदन किया था वह अपना Bihar STET Admit Card डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं। बिहार एसटीईटी 2024 का पहला पेपर का परीक्षा 18 मई से लेकर 29 मई के बीच आयोजित किया जाने वाला है।

ऐसे में इस परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार इसका एडमिट कार्ड 29 मई तक डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार एसटीईटी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सभी उम्मीदवारों के इसके ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाने के बाद कोई भी अभ्यर्थी बेहद ही आसानी के साथ इसका एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकता है।

लेकिन किसी उम्मीदवार को Bihar STET Admit Card डाउनलोड में दिक्कत हो रही है तो आप इस लेख को पढ़कर अपने एडमिट कार्ड को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इस लेख में हमने आपको बिहार एसटीईटी 2024 एडमिट कार्ड से जुड़ा जानकारी दी है और साथ ही इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने का तरीका भी बताया है। तो ऐसे में इस लेख को अंत तक पूरा पढ़ें।

Overview Bihar STET Admit Card 2024

परीक्षा संचालन संगठनबिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी)
परीक्षा का नामबिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2024
परीक्षा मोडऑनलाइन
परीक्षा की आवृत्तिवार्षिक
नौकरी करने का स्थानबिहार
बिहार एसटीईटी 2024 एडमिट कार्ड11 मई 2024
बिहार एसटीईटी 2024 पेपर 1 की तिथि18 से 29 मई 2024

Bihar STET Exam 2024 कितने बजे से होगी?

बिहार राज्य के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर माध्यमिक विद्यालय शिक्षकों की भर्ती के लिए बिहार माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा आयोजित किया जाने वाला है। यह सारे परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित मोड के द्वारा लिया जाएगा। आपको बता दें कि बीएसईबी द्वारा आयोजित एसटीईटी 2024 की परीक्षा दो पालियों में आयोजित होने वाली है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

पहली पाली सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 12:30 तक आयोजित, होगी जबकि दूसरी पाली 3:00 से लेकर शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें अगर आप एक सही जवाब देते हैं तो आपको एक नंबर दिया जाएगा वहीं गलत जवाब देने पर एक भी नंबर नहीं काटे जाएंगे।

Bihar STET Admit Card प्राप्त करने वाले कुल उम्मीदवारों की संख्या।

बिहार एसटीईटी 2024 की परीक्षा दो पेपर में पूरा होगा, पहले पेपर के लिए कुल 3,59,489 लोगों ने आवेदन किया है वहीं दूसरे पेपर के लिए 2,37,442 लोगों ने आवेदन किया है। पहले पेपर में बैठने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करना है जिसे 11 में को जारी कर दिया गया है।

वहीं दूसरे पेपर की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जून 2024 में जारी किया जाएगा। परीक्षा देने वक्त सभी उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र परीक्षा केंद्र पर लेकर जाना अनिवार्य है तभी उन्हें परीक्षा देने दिया जाएगा।

Bihar STET Admit Card 2024 Download

बीएसईबी द्वारा आयोजित किया जाने वाला एसटीईटी परीक्षा 2024 देने के लिए सभी उम्मीदवारों को इसका एडमिट कार्ड डाउनलोड करना अनिवार्य है, कोई भी उम्मीदवार इसका एडमिट कार्ड लोगिन पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड कर सकता है।

अगर किसी भी उम्मीदवार को Bihar STET Admit Card 2024 Download करने में समस्या आ रही है तो नीचे दिए गए पॉइंट्स को ध्यान से पढ़ें यहां पर हमने इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने का तरीका बताया है:-

  • बिहार एसटीइटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर जानी होगी।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाने के बाद आपको महत्वपूर्ण लिंक के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको “ माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने लोगिन पोर्टल खुलकर आ जाएगा जिसमें आवश्यक जानकारी जैसे आवेदन संख्या और जन्मतिथि भरनी होगी।
  • यहां पर आपको अपना आवेदन संख्या और जन्मतिथि सही-सही दर्ज करना है और नीचे दिए गए लॉगिन बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड खुल कर आ जाएगा।
  • इसके बाद आप इसे डाउनलोड के बटन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंटआउट निकलवा कर  पास सुरक्षित रख सकते हैं।

Bihar STET Admit Card डाउनलोड लिंक

बिहार एसटीईटी 2024 का परीक्षा 18 मई से लेकर 29 मई 2024 के बीच होने वाला है ऐसे में सभी उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड अभी से ही प्रिंट आउट करवा कर अपने पास रख लेना चाहिए। इस परीक्षा का एडमिट कार्ड 11 मई से ही डाउनलोड किया जा रहा है और इसे डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 29 मई रखी गई है।

ऐसे में जो भी उम्मीदवार को बिहार स्टेट पेपर वन परीक्षा में बैठना है वह अपना एडमिट कार्ड इसकी ऑफिशल वेबसाइट http://sensitive.biharboardonline.com/ से डाउनलोड कर सकते हैं या आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके डायरेक्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड 2024 लिंक – डाउनलोड करने के लिए यहीं क्लिक करें

Bihar STET एडमिट कार्ड 2024 उल्लेखित विवरण

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा सत्त का एडमिट कार्ड 21 मई को ही जारी कर दिया गया था जिसके बाद कोई भी उम्मीदवार इसका एडमिट कार्ड इसके ऑफिशल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकता है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर उल्लेखित विवरण को चेक करना बेहद जरूरी होता है। एडमिट कार्ड पर उल्लेखित विवरण कुछ इस प्रकार होते हैं:-

  • उम्मीदवार का पूरा नाम
  • पंजीकरण संख्या
  • उम्मीदवार का रोल नंबर
  • उम्मीदवार का फोटो
  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर
  • बिहार एसटीईटी परीक्षा तिथि
  • परीक्षा स्थान/स्थल
  • परीक्षा का समय
  • शिफ्ट टाइमिंग
  • हाजिरी का समय
  • परीक्षा का नाम

Bihar STET Admit Card 2024 के साथ ले जाने वाले कुछ जरुरी दस्तावेज और संबंधित निर्देश

बिहार एसटीईटी परीक्षा 2024 में बैठने के लिए उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड तो लेकर जाना ही चाहिए लेकिन साथ में उन्हें कुछ जरूरी दस्तावेज भी ले जाने होंगे। सबसे पहले तो उन्हें Bihar STET Admit Card 2024 की हार्ड कॉपी प्रिंट आउट करवा कर लेकर जाना है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को अपने पास दो पासपोर्ट साइज फोटो भी रखनी है। साथ हीं हम आपको बता दें कि मूल पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदान पहचान पत्र या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेज ले जानी होगी।

साथ ही सभी उम्मीदवारों को इस बात का भी ध्यान देना है कि एडमिट कार्ड पर दिए गए तारीख, समय और परीक्षा के अनुसार दिए गए केंद्र पर समय से पहले पहुंच जाना है क्योंकि अगर कोई भी उम्मीदवार देर करते हैं तो उनका परीक्षा नहीं दिया जाएगा। समय से न पहुंचने पर एग्जामिनेशन सेंटर का गेट बंद कर दिया जाएगा और उम्मीदवार की परीक्षा छूट जाएगी इसलिए हमेशा समय से एक घंटा पहले ही पहुंचे।

निष्कर्ष:

ऊपर दिए गए लेख में हमने आपको बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा जारी किया गया एडमिट कार्ड के लिए बताया है जिसे उम्मीदवारों को बिहार सेकेंडरी टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट देने के लिए डाउनलोड करना है। बिहार एसटीईटी 2024 परीक्षा 18 मई से लेकर 29 मई तक होगी इसके लिए सभी उम्मीदवारों के पास उनका एडमिट कार्ड होना बेहद ही जरूरी है।

ऐसे में अगर आप Bihar STET Admit Card डाउनलोड करना चाहते हैं या इससे जुड़ा जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए लेख को ध्यान से अंत तक पढ़े। उम्मीद करता हूं कि इस लेख से आपको अच्छी जानकारी मिली होगी और यह आपको पसंद भी आया होगा इसे पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *