BSEB 12th Compartmental Exam 2024: बिहार बोर्ड कंपार्टमेंटल परीक्षा में नया नियम! जूते-मोजे उतारकर देनी होगी परीक्षा, जानिए सभी नियम
BSEB 12th Compartmental Exam 2024: पिछले कुछ दिनों में यूपी, बिहार सहित कई राज्यों ने बोर्ड एग्जाम एक रिजल्ट जारी कर दिए है। इस बार बिहार बोर्ड ने सबसे पहले बोर्ड का रिजल्ट जार करके रिकोर्ड भी बनाया है।
बिहार बोर्ड ने सबसे पहले रिजल्ट जारी करने के बाद अब सबसे पहले कंपार्टमेंटल परीक्षा का आयोजन भी कर दिया है। आज यानी की 29 अप्रैल से बिहार बोर्ड कंपार्टमेंटल परीक्षा का आयोजन शुरू करने वाली है। यह परीक्षा 11 मई 2024 तक चलने वाली है।
लेकिन इस बार बिहार बोर्ड ने एक गाइडलाइन अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की है जिसमे कंपार्टमेंटल परीक्षा को लेकर काफी नये नियम लागू किये गए है। छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://biharboardonline.bihar.gov.in/ पर जाकर नये नियम और नये गाइडलाइन को पढ़ सकते है।
BSEB 12th Compartmental Exam 2024: इस दिन होगी कंपार्टमेंटल परीक्षा
जैसे की हमने आपको बताया की 29 अप्रैल से बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षा का आयोजन करने वाला है। यह परीक्षा 11 मई 2024 तक चलने वाली है। लेकिन छात्रों को परीक्षा के दौरान कुछ नियम पालने होगे जिसके बारे में अधिक जानकारी हमने आगे प्रदान की है।
BSEB 12th Compartmental Exam 2024: दो शिफ्ट में होगी कंपार्टमेंटल परीक्षा
बिहार बोर्ड दो शिफ्ट में कंपार्टमेंटल परीक्षा का आयोजन करने वाली है। जिसमे से पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे शुरू होगी। इसके बाद दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे शुरू होगी।
बिहार बोर्ड ने अधिसूचना में बताया है की छात्र परीक्षा के टाइम से 30 मिनट पहले एग्जाम होल पर पहुँच जाए। अगर टाइम में लेट होता है तो छात्रों को परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है।
BSEB 12th Compartmental Exam 2024: जूतों-मोजों पर लगी पाबंदी
लेकिन बिहार बोर्ड ने कुछ दिशा-निर्देश जारी किये है। जिसमे बताया गया है की कोई भी छात्र परीक्षा में जूते-मोजें पहनकर नही आयेगे। छात्रों की अच्छे से तलाशी भी ली जाएगी। इसलिए अगर आप परीक्षा में जूते मोज़े पहनकर जाने वाले है। तो पहनकर ना जाए छात्रों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। छात्र सिर्फ स्लीपर पहनकर का सकते है।
BSEB 12th Compartmental Exam 2024: बिहार बोर्ड परीक्षा गाइडलाइन
बिहार बोर्ड कंपार्टमेंटल परीक्षा में एग्जाम होल के अंदर 25 छात्रों पर एक शिक्षक की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके अलावा परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के अंतर पर किसी बाहरी व्यक्ति के आने जाने पर भी पाबंदी लगाई गई है।
छात्र अपने साथ किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रिक गेजेट्स अपने साथ लेकर नही जा सकते है। जैसे की स्मार्टवोच पहनकर जाना भी मनाई है। इसके अलावा कैमरा सहित कोई भी इलेक्ट्रिक उपकरण ले जाना मनाई है।
लेकिन इस बार के नियम के छात्रों को एक अच्छी सुविधा भी मिलने वाली है। वैसे तो छात्रों को अपने साथ एडमिट कार्ड लेकर जाना जरूरी है। बीना एडमिट कार्ड के छात्रों को एंट्री नही मिलती है।
लेकिन इस बार अगर छात्र किसी कारणवश एडमिट कार्ड अपने साथ लेकर जाना भूल जाते है। तो उनके फेस को स्कैन करके एग्जाम होल में एंट्री मिल जाएगी।






