CBSE Board Result Date 2024: 10th और 12th के students का Board का रिजल्ट हुआ जारी, जाने कब जारी होगा रिजल्ट
CBSE Board Result Date 2024: CBSE के 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट का इंतजार अब खत्म हो गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इसे घोषित किया है कि सीबीएसई के 10वीं और 12वीं के छात्रों का रिजल्ट 20 मई के बाद ही जारी किया जाएगा। अब छात्र और उनके परिवारों को इस तारीख का इंतजार है और वे जानने के लिए उत्सुक हैं कि उनके परिणाम कैसे हैं।

CBSE Board के 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट इसी महीने आने वाले हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी करने के संबंध में जरुरी जानकारी दी है। इस बारे में बोर्ड की ओफिसिअल वेबसाइट पर सूचना अवेलेबल है कि सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे 20 मई 2024 के बाद घोषित किए जाएंगे। छात्र और उनके परिवारों के लिए यह खुशखबरी है और वे अब रिजल्ट की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।
पिछले वर्ष, 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा 12 मई को की गई थी। इससे पहले, मीडिया में चर्चा थी कि रिजल्ट की घोषणा मई के पहले या दूसरे सप्ताह में हो सकती है। लेकिन सीबीएसई ने इस अफवाह को नकारा और सोशल मीडिया पर फैल रहे बात को ध्यान में रखते हुए उसे फर्जी बात बताया।
CBSE Board ने 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट जारी करने के बाद, छात्र अब ओफिसिअल वेबसाइट पर अपने स्कोर की जांच कर सकेंगे। लेकिन, एक जरुरी बात यह है कि सीबीएसई इस बार टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं करेगा। यह परंपरा जिसमें कक्षा 10 और 12 के अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों की मेरिट सूची घोषित की जाती थी, अब स्थाई रूप से समाप्त की गई है।
इस वर्ष, सीबीएसई ने 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित की थीं, जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 फरवरी से 2 अप्रैल 2024 तक होंगी। दोनों परीक्षाओं का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रखा गया था। सीबीएसई बोर्ड ने इस बार रिजल्ट की घोषणा 20 मई के बाद करने की जानकारी दी है।
CBSE Board Result चेक करने की प्रक्रिया
सबसे पहले, छात्रों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओफिसिअल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाने की आवश्यकता है। फिर, रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद, सीबीएसई 10th रिजल्ट या 12th रिजल्ट के ऑप्शन पर क्लिक करें, जिससे आपको रिजल्ट पेज दिखाई देगा।
- विद्यार्थियों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, और एडमिट कार्ड आईडी भरकर सबमिट पर क्लिक करना होगा
- इससे रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा, जिसे आपको चेक कर लेना चाहिए, और प्रिंट आउट निकाल कर रखना चाहिए।
CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट 20 मई के बाद जारी किए जाएंगे। रिजल्ट घोषित होने की जानकारी को तुरंत प्राप्त करने के लिए, आप हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ सकते हैं।





