CISCE 10th 12th Results 2024: 10वीं, 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म! CISCE जल्द ही करेगा परिणाम घोषित, जानिए कैसे करें चेक
CISCE 10th 12th Results 2024: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CSICE) बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है।
दरअसल पिछले महीने ही काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CSICE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा हुई है। लेकिन अब ऐसे छात्रों के परिणाम बहुत ही जल्द जारी होने वाले है। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CSICE) बहुत ही जल्दी कक्षा 10 और 12 के रिजल्ट जारी करने वाला है।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CSICE) की आधिकारिक वेबसाइट https://cisce.org/ पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। इसके अलावा एक और अन्य ऑप्शन से भी छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।
आज हम आपको रिजल्ट जारी होने की डेट और रिजल्ट चेक करने जो भी तरीके है इस बारे में आपको बताने वाले है। इसके अलावा रिजल्ट से जुडी अन्य और भी जानकारी आपको देने वालेहै। इसलिए आज की हमारी यह पोस्ट पूरी पढ़े।
CISCE 10th 12th Results 2024: कब हुई थी एग्जाम
अगर बात की जाए एग्जाम के बारे में तो CISCE ने ISCE कक्षा 10वीं की एग्जाम 21 फरवरी से 28 मार्च तक आयोजित की थी। इसके अलावा ISE कक्षा 12वीं एग्जाम की शुरुआत12 फरवरी से हुई थी और 3 अप्रैल को समाप्त हुई थी।
अब CISCE बहुत ही जल्दी दोनों कक्षा के रिजल्ट जारी करने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट रोल नंबर और डेट ऑफ़ बर्थ दर्ज करके देख सकते है।
CISCE 10th 12th Results 2024: कब जारी होगा रिजल्ट
अगर बात की जाए रिजल्ट जारी होने के बारे तो अभी तक CISCE की ओर से कोई भी अधिसूचना जारी नही की गई है। लेकिन छात्रों को उम्मीद है की रिजल्ट जल्द ही जारी हो सकता है।
अब एग्जाम खत्म हुए काफी समय बीत चूका है ऐसे में माना जा सकता है की मई महीने रिजल्ट जारी हो सकता है। रिजल्ट जारी होने के पहले CISCE की आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। अधिसूचना जारी होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।
CISCE 10th 12th Results 2024: वेबसाइट से ऑनलाइन ऐसे चेक करें रिजल्ट
छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से देख सकते है। ऑनलाइन माध्यम से रिजल्ट चेक करने का पूरा तरीका हमने नीचे बताया है।
- छात्र को सबसे पहले काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CSICE) की आधिकारिक वेबसाइट https://cisce.org/ पर जाना है।
- अब होम पेज पर CISCE 10th result 2024 या CISCE 12th result 2024 वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद पोर्टल में लॉग इन होने के लिए आपको अपना रोल नंबर और डेट ऑफ़ बर्थ दर्ज करना है।
- जैसे ही आप पोर्टल में लॉग इन होते है स्क्रीन पर रिजल्ट जारी हो जायेगा।
- छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।
- अंत में रिजल्ट की प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें।
कुछ इस आसान से तरीके से छात्र अपना CISCE का रिजल्ट देख सकते है। इसके अलावा छात्र अन्य और एक ऑप्शन से अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। जिसके बारे में हमने नीचे जानकारी दी है।
CISCE 10th 12th Results 2024: डिजिलॉकर से ऐसे चेक करें रिजल्ट
कई बार वेबसाइट वर्क नही करने पर छात्र डिजिलॉकर से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। डिजिलॉकर से रिजल्ट चेक करने का पूरा तरीका स्टेप बाय स्टेप हमने नीचे बताया है।
- सबसे पहले छात्र को अधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in/installapp पर जाना है।
- अब अपने फोन में या डिवाइस में डिजिलॉकर एप्स को इंस्टोल कर लेना है।
- अब आपको स्टार्ट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अकाउंट को creat कर लेना है।
- अब मांगी गई जरुरी जानकारी को भर लेना है।
- अब OTP दर्ज करके आगे बढना है।
- आपकी स्क्रीन पर तुरंत ही रिजल्ट जारी हो जायेगा।
इस आसान से तरीके से आप डिजिलॉकर से भी CISCE का रिजल्ट चेक कर सकते है।
CISCE 10th 12th Results 2024: पिछले साल पास प्रतिशत
अगर बात की जाए पिछले साल के पास प्रतिशत के बारे में तो कक्षा 10 का पास प्रतिशत 98।84% और कक्षा 12 का पास प्रतिशत 96।93% रहा था। अब इस बार देखना होगा की पिछले साल की तुलना में कितना रिजल्ट बेहतर आ सकता है।






