Delhi School EWS admission 2024: 30 अप्रैल से शुरू हो रही EWS एडमिशन प्रक्रिया, जानिए आवेदन करने का आसान तरीका
Delhi School EWS admission 2024: जो छात्र आर्थिक रूप से कमजोर है या फिर जिन छात्रों को खास जरूरत है ऐसे छात्रों के लिए 25% सींटे रिजर्व रखी जाती है ताकि ऐसे छात्रों को भी एडमिशन मिल सके। जिसे EWS एडमिशन के नाम से जाना जाता है।
दिल्ली की जितनी भी प्राइवेट स्कूल है उन सभी स्कूल को आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए सीट खाली रखनी पड़ती है यानी की सीटों को आरक्षित रखना जरूरी होता है। इस प्रकार की सीटों पर एडमिशन लोटरी सिस्टम से किया जाता है।
लेकिन इन दिनों EWS एडमिशन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है की कल यानी की 30 अप्रैल से EWS एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। ऐसे छात्रों के अभिभावक ऑनलाइन माध्यम से एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते है।
आज हम आपको ऑनलाइन माध्यम से एडमिशन के लिए आवेदन करने का तरीका और लगने वाले जरूरी दस्तावेज के बारे में जानकारी देने वाले है। इसलिए आज की यह खबर पूरी पढ़ें।
Delhi School EWS admission 2024: EWS एडमिशन हुआ शुरू
दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमे बताया गया है की कल यानी की 30 अप्रैल से EWS एडमिशन 2024 शुरू होने वाले है। छात्रों के अभिभावक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है।
इसके अलावा नोटिफिकेशन में यह भी बताया गया है की यह EWS आवेदन प्रक्रिया 15 मई तक चलने वाली है। छात्रों के माता-पिता को 15 मई के पहले आवेदन करना होगा। इसके बाद अगर आवेदन किया जाता है तो वह रद्द हो सकता है।
EWS एडमिशन के लिए कुछ नियम बनाये गए जो छात्र आर्थिक रूप से कमजोर है या फिर जिन छात्रों को ख़ास जरूरत है ऐसे छात्रों के लिए प्राइवेट स्कूल में 25% सीट आरक्षित रखना जरूरी है। इसके अलावा इन सभी सीटों पर छात्र का एडमिशन लोटरी सिस्टम का इस्तेमाल करके किया जायेगा।
दिल्ली शिक्षा निदेशालय की अधिसूचना में बताया गया है की 20 मई कोकम्प्यूटराइज्ड ड्रो किया जायेगा। इसके बाद छात्रों को एडमिशन दिया जायेगा।
Delhi School EWS admission 2024: बच्चों के लिए यह रहेगी उम्र
डिजी और EWS श्रेणी के तहत प्री-स्कूल और नर्सरी में एडमिशन के लिए बच्चो की उम्र तय की गई है। जिसमे बताया गया है की बच्चों की उम्र 3 से 5 वर्ष होनी जरूरी है।
CWSN श्रेणी और CWD श्रेणी के छात्रों को प्री-स्कूल या नर्सरी में एडमिशन लेना है तो उनकी उम्र 3 से 7 वर्ष होनी जरूरी है। इसके अलावा डिजी और EWS श्रेणी के छात्रों को प्री-स्कूल या नर्सरी में एडमिशन लेना है तो उनकी उम्र 4 से 6 साल होनी जरूरी है। इन नियम के अनुसार ही बच्चो का एडमिशन होगा।
Delhi School EWS admission 2024: ऐसे करे आवेदन
अभिभावक अपने बच्चो के एडमिशन के लिए नीचे बताये गये तरीके से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://edudel.nic.in/ पर जाना है।
- इसके बाद होम पेज पर Delhi EWS admission 2024-25 वाले लिंक पर क्लिक करबा है।
- अब स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म ओपन होगा।
- इस आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी को अच्छे से भर लेना है।
- इसके बाद मांगे गए डोक्युमेंट को अपलोड करना है।
- अब आपको आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
- इतना हो जाने के बाद सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इस तरीके से आपका आवेदन स्वीकार हो जायेगा।
इस आसान से तरीके से आप बच्चों का EWS एडमिशन आवेदन कर सकते है।
Delhi School EWS admission 2024: आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
आवेदन करने के लिए या फिर एडमिशन के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज का होना जरूरी है। जो कुछ इस प्रकार होने वाले है।
- डेट ऑफ़ बर्थ सर्टिफिकेट
- राशन कार्ड
- अभिभावकों का आईडी कार्ड
- इनकम का सर्टिफिकेट
- डोमिसाइल सर्टिफिकेट
एडमिशन के लिए आपके पास उपरोक्त दस्तावेज का होना जरूरी है।






