Delhi CM Arvind Kejriwal का iPhone अनलॉक कराने Apple के पास पहुंची ED, कंपनी ने ED को ये कह लौटाया?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पिछले एक सप्ताह से एड के गिरफ्त में है और उनके समर्थ भारी संख्या में देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन कर रहे हैं इसी बीच एड के हाथ लगी CM अरविंद केजरीवाल का I Phone को अनलॉक करवाने के लिए आईफोन कंपनी के पास एड पहुंच गई। आई इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको इस पर पूरी अपडेट देते हैं और बताते हैं कि कंपनी ने फोन अनलॉक किया या नहीं अगर नहीं किया तो क्यों और अगर किया तो फोन में क्या-क्या मिला?

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल बीते एक सप्ताह से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कस्टडी में है और उनसे कई सवाल भी किए जा रहे हैं. एक मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि जांच के दौरान एक चुनौती सामने आई है, जिसमें ED अरविंद केजरीवाल का फोन नहीं खोल पा रहे हैं.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल ने अपना iPhone Switch Off कर लिया है और उसका वे किसी को पासवर्ड नहीं बता रहे हैं. इसके बाद ED ने फोन में मौजूद डेटा को एक्सेस करने के लिए Apple से संपर्क किया और उनसे मदद मांगी.

Apple iPhone अपने हाई सिक्योरिटी की वजह से काफी चर्चा में रहते हैं. Android स्मार्टफोन की तुलना में iPhone ज्यादा सिक्योर बताए जाते हैं. साथ ही बिना पासवर्ड के iPhone का डेटा एक्सेस नहीं किया जा सकता है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Apple ने ED को क्या दिया जवाब?

रिपोर्ट में बताया कि ED ने जब Apple से संपर्क किया और अरविंद केजरीवाल के फोन को ओपेन करने के लिए मदद मांगी, तो कंपनी ने कहा कि डेटा हासिल करने के लिए पासवर्ड जरूरी है. ED को केजरीवाल के चार फोन मिले थे, जिन्हें जब्त कर लिया गया.

अरविंद केजरीवाल को हिरासत में भेजा

दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल को 15 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उन्हें तिहाड़ जेल में रखा जाएगा. एजेंसी ने सीएम की 15 दिनों की न्यायिक हिरासत की मांग की थी, जिसपर राउज एवेन्यू कोर्ट ने मुहर लगा दी है.

शराब नीति के मामले में केजरीवाल के अलावा दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया है. ED के आरोप हैं कि तथाकथित नई शराब नीति को लेकर भ्रष्टाचार किया है. हालांकि आप नेता इन आरोप को सिरे से खारिज करते रहे हैं.

https://gaya.live/fight-between-two-generations-in-gaya/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *