खुशखबरी! इस राज्य सरकार ने किसानो को दिया बड़ा तोहफा
महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने 1.6 लाख रुपए तक के फसल लोन पर स्टांप शुल्क माफ करने का एलान कर दिया है। बीड जिले (Beed district) में किसान क्रेडिट कार्ड योजना (Kisan Credit Card Scheme) का श्रीगणेश करने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने कहा कि उनकी सरकार दृढ़ता से किसानों के साथ है और डिजिटल टेनोलॉजी (digital technology) के उपयोग से उनका कल्याण सुनिश्चित करना चाहती है।
किसान क्रेडिट कार्ड योजना (Kisan Credit Card Scheme) का उद्देश्य किसानों को फ्लेक्सिबल और आसान प्रोसेस के साथ बैंकिंग सिस्टम से पर्याप्त और समय पर लोन सुविधा प्रदान करना है। वही इस कार्यक्रम के दौरान 22 किसानों को उनके किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) की राशि बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की गई। बीड किसान क्रेडिट कार्ड डिजिटलीकरण (Kisan Credit Card digitization) के लिए देश में चुने गए दो जिलों में से एक है।






