[ Alert ] सरकार ने जारी किया अलर्ट, WhatsApp कॉल के जरिये हो रहा है ये बड़ा खेल
WhatsApp News: यदि आप व्हाट्सएप (WhatsApp) का उपयोग करते हैं तो हो जाये सतर्क। जी हां!भारत सरकार (Government of India) के दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications) ने व्हाट्सएप यूजर्स (WhatsApp users) के लिए एक जरूरी सूचना और चेतावनी जारी की है। दरअसल, साइबर क्राइम (cyber crimes) करने वाले लोग व्हाट्सएप के जरिए लोगों को ठगने के लिए अलग-अलग तरीके ढूंढते रहते हैं और उनका इस्तेमाल भी लोगों को ठगने के लिए करते रहते हैं। इन्हीं तरीकों में से एक है अनजान नंबरों से कॉल कर ठगी करना, जिसे लेकर सरकार ने चेतावनी जारी की है।
WhatsApp के जरिए स्कैम
दरअसल, व्हाट्सएप (WhatsApp) के जरिए साइबर क्राइम (cyber crimes) करने वाले अपराधी अनजान नंबरों से व्हाट्सएप कॉल करते हैं और फिर किसी बहाने से यूजर्स को अपनी बातों में उलझाकर ठगी करते हैं। ऐसी ज्यादातर कॉलें अंतरराष्ट्रीय नंबरों से आ रही हैं।
भारतीय दूरसंचार विभाग (Indian Department of Telecommunications) ने इस बारे में जानकारी दी है कि पिछले कई दिनों से कई लोग शिकायत कर रहे हैं कि उन्हें सरकारी विभाग से व्हाट्सएप कॉल (WhatsApp calls) आ रहे हैं। इस कॉल के जरिए साइबर अपराधी लोगों को किसी गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने का डर दिखाकर उनके मोबाइल नंबर बंद करने की धमकी दे रहे हैं। इसी वजह से यह चेतावनी जारी की है।
जारी हुई एडवाइजरी
दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications) ने अपनी एडवाइजरी में आगे कहा कि लोगों को +92 से शुरू होने वाले किसी भी विदेशी नंबर से आने वाले व्हाट्सएप कॉल (WhatsApp calls) को नजरअंदाज करना चाहिए। दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications) ने कहा है कि ऐसे नंबरों से आने वाली किसी भी कॉल को रिसीव न करें। अगर आपको व्हाट्सएप (WhatsApp) पर या ऐसे किसी नंबर से कोई कॉल आती है तो तुरंत इसकी शिकायत सरकारी शिकायतकर्ता वेब पोर्टल पर करें।
ये नंबर आये तो सो जाये सतर्क
बता दें कि +92 पाकिस्तान का अंतरराष्ट्रीय कोड है। हालाँकि, इसका मतलब यह नहीं है कि व्हाट्सएप (WhatsApp) पर आपको +92 से शुरू होने वाले नंबरों से आने वाली कॉल पाकिस्तान से आ रही हैं, क्योंकि आजकल साइबर अपराधी (cyber criminals) किसी भी काल्पनिक नंबर के साथ-साथ किसी भी देश के अंतर्राष्ट्रीय कोड तक पहुंच प्राप्त करने की क्षमता रखते हैं। जिससे वो किसी को भी अपने जाल में फसा सकते है।






