GSEB 10th 12th Result 2024 to be out soon: गुजरात 10वीं के छात्रों का इंतज़ार खत्म! GSEB SSC Result 2024 जल्द ही होगा जारी, जानिए कैसे कर पाएंगे चेक
GSEB 10th 12th Result 2024 to be out soon: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा (GSEB) की ओर से बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए एक अच्छी खबर सुनने को मिल रही है।
दरअसल गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा (GSEB) बोर्ड ने 11 मार्च से 22 मार्च तक बोर्ड की परीक्षा का आयोजन किया था। ऐसे में अब काफी लंबा समय बीत जाने के बाद भी छात्रों का रिजल्ट जारी नही हुआ है। लेकिन छात्रों के रिजल्ट बहुत ही जल्दी जारी होने वाले है।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा (GSEB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।
आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से गुजरात बोर्ड कब तक कक्षा 10 और 12 का रिजल्ट जारी करेगा इस बारे में बताने वाले है। इसके अलावा रिजल्ट चेक करने का तरीका और गुजरात बोर्ड की रिजल्ट चेक करने की डायरेक्ट लिंक भी इस पोस्ट में प्रदान करने वाले है।
यह जरूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़ें।
GSEB 10th 12th Result 2024 to be out soon: कब हुई थी परीक्षा
अगर बात की जाए परीक्षा के बारे में तो गुजरात बोर्ड की तरफ से 11 मार्च से परीक्षा का आयोजन किया था और यह परीक्षा 22 मार्च तक चली थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद कॉपियो का मूल्यांकन कार्य गुजरात बोर्ड ने शुरू कर दिया था।
GSEB 10th 12th Result 2024 to be out soon: कब तक जारी होगा रिजल्ट
अब परीक्षा को समाप्त हुए काफी लंबा समय हो चूका है। अप्रैल का महिना भी खत्म होने वाला है। ऐसे में अभी तक रिजल्ट जारी नही हुआ है।
लेकिन छात्रों को उम्मीद है की मई 2024 में रिजल्ट जारी हो सकता है। कुछ मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक और पिछले साल की तारीख को देखते हुए माना जा सकता है की मई में रिजल्ट जारी हो सकता है।
ऐसा भी माना जा रहा है अभी कॉपियों का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। जैसे ही मूल्यांकन कार्य समाप्त होता है तुरंत ही रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा।
लेकिन अभी तक गुजरात बोर्ड की तरफ से कोई अधिसूचना जारी नही की गई है। लेकिन रिजल्ट आने के एक दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। अधिसूचना जारी होने के बाद रिजल्ट भी जारी कर दिया जायेगा।
GSEB 10th 12th Result 2024 to be out soon: ऐसे चेक करे रिजल्ट
रिजल्ट चेक करने के छात्र नीचे बताये गये चरणों का पालन करें।
स्टेप 1: सबसे पहले छात्र को गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा (GSEB) की आधिकारिक वेबसाइट https://www.gseb.org/ पर जाना है।
स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर कक्षा 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए जीएसईबी एसएससी परिणाम 2024 वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए जीएसईबी एचएससी परिणाम 2024 वाले लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब न्यू पेज पर पोर्टल में लॉग इन होने के लिए अपना रोल नंबर और डेट ऑफ़ बर्थ दर्ज करें।
स्टेप 4: जैसे ही आप लॉग इन होते है स्क्रीन पर रिजल्ट जारी हो जायेगा।
स्टेप 5: छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते है और सेव कर सकते है।
स्टेप 6: अंत में रिजल्ट की प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखे।
इन 6 स्टेप से छात्र आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।
GSEB 10th 12th Result 2024 to be out soon: रिजल्ट में मिलेगी यह जानकारी
छात्रों को रिजल्ट में निम्नलिखित जानकारी देखने को मिल सकती है।
- छात्र का नाम
- कक्षा
- पिता का नाम
- माता का नाम
- रोल नंबर
- स्कूल का नाम
- विषय के नाम उनके कोड के साथ मिलेगे
- प्रत्येक विषय में अंक
- कुल मिलाकर मार्क्स
- प्राप्त अंकों के अनुसार प्रत्येक विषय में ग्रेड मिलेगे
- रिमार्क्स
उपरोक्त जानकारी छात्रों को मार्कशीट में देखने को मिल जाएगी।
GSEB 10th 12th Result 2024 to be out soon: पिछले साल इस दिन जारी हुआ था रिजल्ट
अगर बात की जाए पिछले कुछ साल की रिजल्ट तारीख के बारे में तो 2023 में 25 मई, 2022 में 6 जून और 2021 में 29 जून को परिणाम घोषित हुए थे।






