Hal Apprentice Recruitment 2024 के तहत कुल 124 पदों पर निकली बम्पर भर्ती, जाने कैसे होगा आवेदन
HAL यानी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, हैदराबाद नेहाल ही में अपने ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए 124 पदों पर भर्ती जारी किया है। यह भारती ग्रैजुएट, डिप्लोमा, अपरेंटिस लोगों के लिए जारी किया गया है। ऐसे में अगर आपने इनमें से किसी भी एक डिग्री को प्राप्त किया है और आप मौजूद समय में बेरोजगार है तो आप इस भर्ती में आवेदन करके नौकरी पा सकते हैं। अगर कोई भी लाभार्थी इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं तो उन्हें 23 और 24 में को इंटरव्यू देना होगा जिसके द्वारा उनका चयन किया जाएगा।
लेकिन इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको कुछ बातों पर ध्यान देना बहुत ही आवश्यक है तभी जाकर आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में इस लेख के द्वारा हम आपको Hal Apprentice Recruitment 2024 Notification से संबंधित हर जानकारी बताने वाले हैं जिससे आपको इस भर्ती में आवेदन करने के लिए मदद मिलेगा। ऐसे में अगर आप इस भर्ती से जुड़ी कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लेख को अंत तक पूरा पढ़ें। तो चलिए बिना समय गवाएं इस लेख को शुरू करते हैं और Hal Apprentice Recruitment 2024 Notification के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Hal Apprentice Recruitment 2024 Overview
| संस्था | हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड |
| पद का नाम | अपरेंटिस |
| पदों की संख्या | 124 पद |
| सैलरी | 5200 – 20200 /- रुपया |
| श्रेणी | Central Government Jobs |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
| नौकरी स्थान | पूरे भारत में |
| अंतिम तिथि | 24/05/2024 |
| नियुक्ति प्रक्रिया | साक्षात्कार |
| विज्ञापन स्थिति | जारी |
| ऑफिशियल वेबसाइट | hal-india.co.in |
Hal Apprentice Recruitment 2024 Notification – महत्वपूर्ण तिथि
कंपनी द्वारा जारी किया गया इस नोटिफिकेशन के अनुसार ग्रेजुएट अपरेंटिस, डिप्लोमा अपरेंटिस और आईटीआई अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया जाने वाला है। ऐसे में ग्रैजुएट अपरेंटिस के तहत इंटरव्यू देने वाले व्यक्ति को 23 मई 2024 को होने वाले वॉक-इन-इंटरव्यू में भाग लेना होगा। वही डिप्लोमा अपरेंटिस और आईटीआई अपरेंटिस पदों पर भारती के लिए व्यक्ति को 24 में को होने वाले वॉक-इन-इंटरव्यू में भाग लेना होगा। आपको किसी भी हालत में दिए गए तिथि के दिन इंटरव्यू के स्थान पर पहुंच जाना है।
Hal Apprentice Recruitment 2024 Notification – आवेदन शुल्क
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा ग्रेजुएट अपरेंटिस, डिप्लोमा अपरेंटिस और आईटीआई अपरेंटिस पदों के लिए भर्ती जारी किया गया है। इस भर्ती में सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक और महिला कोई भी आवेदन कर सकते हैं। Hal Apprentice Recruitment 2024 में आवेदन करने के लिए कोई भी आवेदन शुल्क देने का जरूरत नहीं है, इसका मतलब है कि इस भर्ती में आप बिल्कुल फ्री अप्लाई कर सकते हैं।
Hal Apprentice Recruitment 2024 Notification – पदों की संख्या
अगर आपने ग्रेजुएशन, डिप्लोमा या आईटीआई की डिग्री की हुई है तो आपके पास एक अच्छा अवसर है, इसके द्वारा आप हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड कंपनी में नौकरी पा सकते हैं। कंपनी ने हाल ही में कल 124 पदों के लिए भर्ती जारी की है। इस भर्ती में इंजीनियरिंग स्नातक, सामान्य स्ट्रीम और डिप्लोमा में स्नातक सहित कुल 124 अपरेंटिस पद भरे जाने हैं। आपको बता दें कि इस भर्ती में स्नातक अपरेंटिस के लिए 64 पद, डिप्लोमा अपरेंटिस के लिए 35 पद और सामान्य अपरेंटिस के लिए कुल 25 पद शामिल है।
| स्नातक अपरेंटिस | 64 |
| डिप्लोमा अपरेंटिस | 35 |
| सामान्य प्रशिक्षु | 25 |
Hal Apprentice Recruitment 2024 Notification – शैक्षणिक योग्यता
अगर कोई भी Hal Apprentice Recruitment 2024 में अप्लाई करना चाहता है तो उन्हें इस कंपनी के द्वारा दिए गए सभी शैक्षणिक योग्यता मापदंडों को पूरा करना अनिवार्य है जिसके बाद ही उन्हें इस भर्ती के अंतर्गत शामिल किया जाएगा। इस भर्ती के अंतर्गत कोई उम्मीदवार स्नातक अपरेंटिस के लिए आवेदन करना चाहता है तो उसके पास भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग से संबंधित ग्रेजुएशन की डिग्री होनी अनिवार्य है।
वहीँ डिप्लोमा अपरेंटिस के पद के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग से संबंधित शाखा में डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा सामान्य प्रशिक्षु पद के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार के पास इससे संबंधित विषयों में ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। अगर उम्मीदवार इसके द्वारा दिए गए शैक्षिक योग्यता मापदंडों को पूरा करते हैं तभी वह इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।
Hal Apprentice Recruitment 2024 Notification – जरुरी दस्तावेज
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा जारी किया गया Hal Apprentice Recruitment 2024 Notification में आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने अनिवार्य हैं तभी जाकर आप इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। Hal Apprentice Bharti 2024 में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज निम्न है:-
- आधार कार्ड
- दो पासपोर्ट साइज की फोटोग्राफ
- एसएससी/10वीं मार्क सर्टिफिकेट
- आईटीआई अंक प्रमाण पत्र (सभी सेमेस्टर के साथ)
- जन्म प्रमाण पत्र (यदि एसएससी प्रमाणपत्र में जन्मतिथि का उल्लेख नहीं है)
- समुदाय/आरक्षण/जाति प्रमाण पत्र ( ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, एक्सएसएम, पीडब्ल्यूडी/पीएच) यदि लागू हो
Hal Apprentice Vacancy 2024 Notification – HAL Walk-in-Interview Venue
Hal Apprentice Vacancy 2024 के लिए इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा जिसके द्वारा ही सभी कैंडिडेट का चयन होगा। ऐसे में इंटरव्यू जाने से पहले आपको यह जरूर जांच लेना है कि आपके पास सभी जरूरी दस्तावेज मौजूद है। इसके अलावा अगर आप इंटरव्यू का जगह जानना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि अप्रेंटिस पदों के लिए इंटरव्यू का आयोजन ऑडिटोरियम, प्रशिक्षण एवं विकास विभाग के पीछे, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, एवियोनिक्स डिवीजन, बालानगर, हैदराबाद- 500042 में किया जाएगा।
इसके अलावा हम आपको बता दें कि Hal Apprentice Vacancy 2024 Notification के लिए इंटरव्यू का रिपोर्टिंग टाइम सुबह 9:00 बजे रखा गया है। ऐसे में आपको इंटरव्यू देने के लिए वेन्यू पर काम से कम एक घंटा पहले पहुंच जाना चाहिए, इससे यह होगा कि आपके सारे काम अच्छे से समझ आ जाएगा।
Hal Apprentice Vacancy 2024 Notification – आवेदन प्रक्रिया।
अगर कोई भी इच्छुक और योग उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि इसके लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं किया जा रहा है। Hal Apprentice Vacancy 2024 Notification में आवेदन करने के लिए आपको अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ 23 मई 2024 और 24 मई 2024 को निर्धारित किया गया वॉक-इन-इंटरव्यू राउंड के स्थान पर उपस्थित होना होगा। आपको बस इस बात का ध्यान रखना है कि वॉक-इन-इंटरव्यू राउंड के लिए रिपोर्टिंग टाइम 9:00 है इसका मतलब है कि 9:00 से पहले ही आपको इस वेन्यू पर कैसे भी पहुंच जाना है।
निष्कर्ष:
ऊपर दिए गए लेख में हमने आपको Hal Apprentice Recruitment 2024 Notification के बारे में विस्तार से बताया है। दोस्तों आपको बता दें कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड कंपनी द्वारा ग्रेजुएट अपरेंटिस, डिप्लोमा अपरेंटिस और आईटीआई अपरेंटिस पदों के लिए भर्ती जारी किया गया है, इसमें कोई भी इच्छुक और योग अभ्यर्थी आसानी के साथ आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे में अगर आप Hal Apprentice Vacancy 2024 Notification से जुड़ा कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए लेख को अंत तक पूरा पढ़ें। उम्मीद है कि इस लेख से आपको अच्छी जानकारी मिली होगी इस लेख को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।






