Activa की बत्ती गुल करने लॉन्च हुआ Hero की सस्ता Sports Scooter, कीमत 80 हजार से भी कम – जल्दी खरीदें!
भारत में टू व्हीलर बनाने वाली कंपनियों Hero, Honda और TVS के बीच Competition दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इन कंपनियों ने एक दूसरे से आगे निकलने के लिए कम कीमत वाले बेहतरीन फीचर्स से लैस नए स्कूटर भारत में लॉन्च कर रही हैं। हालांकि, भारतीय स्कूटर मार्केट में Honda Activa ने अपना दबदबा बनाया हुआ है।

भारत में स्कूटर सेलिंग में Honda Activa सबसे आगे है। इसीलिए, Hero MotoCorp और TVS जैसी टू व्हीलर बनाने वाली कंपनियां Honda Activa के दबदबे को कम करने के लिए अपने नए स्कूटर लॉन्च कर रही हैं। हाल ही में, Honda Activa स्कूटर को टक्कर देने के लिए Hero MotoCorp ने अपना नया स्कूटर “Hero Pleasure Plus Xtec Sports” लॉन्च कर दिया है.
Hero Pleasure Plus Xtec Sports Scooter
Hero Pleasure Plus Xtec Sports Scooter युवाओं को अपनी ओर Atractive करने के उद्देश्य से बनाया गया है। इसमें कंपनी ने स्पोर्टी लुक दिया है। कंपनी ने इस स्कूटर को तगड़ा बनाने के लिए नए कलर और यूनिक ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया है, ताकि यंगस्टर्स को अट्रैक्ट किया जा सके। Hero Pleasure Plus Xtec Sports में एब्रैक्स ऑरेंज ब्लू कलर मिलता है। आइए हीरो प्लेजर प्लस एक्सटेक स्पोर्ट्स स्कूटर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी देते हैं।
Hero Pleasure+ Xtec Sports Engine
Hero Pleasure Plus Xtec Sports में 110.9 सीसी, एयर कूल्ड, 4-स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर OHC इंजन है, जो 8bhp और 8.7Nm आउटपुट Genrate करता है। इस इंजन को CVT ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। हीरो मोटोकॉर्प के नए स्पोर्ट्स स्कूटर का पावरफुल 110 cc इंजन एडवांस Xtec टेक्नोलॉजी से लैस है। जिससे आपको बेहतर माइलेज का फायदा मिलता है। यानी यह तेल की कम खपत करता है।
Hero Pleasure+ Xtec Sports Features
Hero ने इस स्कूटर में सेमी-डिजिटल कंसोल जोड़ा है, जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी शामिल है। इसके माध्यम से एलसीडी स्क्रीन पर SMS अलर्ट और कॉल रिसीव किया जा सकता है। इसके साथ ही, इसमें 10 इंच के व्हील्स, टेलीस्कोपिक फोर्क्स, मोनोशॉक सस्पेंशन, दोनों सिरों पर ड्रम ब्रेक और कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम भी है।
Hero Pleasure+ Xtec Sports Design and Dimention
इस स्कूटर को नया कलर और अनोखे ग्राफिक्स से सजाकर कंपनी ने इसे दमदार बनाया है। एब्रैक्स ऑरेंज ब्लू कलर के साथ, इसके रिम्स पर ऑरेंज कलर की पिनस्ट्रिप की गई है, जो इसकी अच्छी गुणों को दिखाती है। साइड पैनल, फ्रंट एप्रन और फ्रंट फेंडर पर 18 नंबर लिखा गया है। स्कूटर के फ्रंट और फ्रंट मडगार्ड पर भी नए ग्राफिक्स हैं। Hero Pleasure+ Xtec Sports स्कूटर की लंबाई 1,769 मिमी, चौड़ाई 704 मिमी और ऊचाई 1,161 mm है। इसमें 155 mm की ग्राउंड क्लियरेंस और 1,238 mm की व्हीलबेस है।
ख़ास बातें
यह Scooter दुसरो स्कूटरों के मुकाबले काफी हल्का है, जिसका वजन 106 किलोग्राम है। इसमें 90/100 X 10-53 J ट्यूबलेस टायर फ्रंट और रियर में लगे हुए हैं। इसका फ्यूल टैंक क्षमता 4.8 लीटर है। इसमें comfortable सीट, अधिक स्टोरेज स्पेस, और स्मूद राइड की सुविधा मिलती है।
जानिए कितनी है कीमत?
यदि आप भी अपने लिए एक बजट फ्रेंडली और तगड़े स्टाइलिश लुक वाला स्कूटर ढूंढ रहे हो. तो इस स्कूटर से बेटर ऑप्शन आपके लिए कोई और नहीं हो सकता. इस स्कूटर की एक्स शोरूम की कीमत ₹79000 रखी गई है बाकी आप इसका सही प्राइस शोरूम में जाकर पता कर सकते हैं।






