इस तरह से रखें घरों में गेहूं को संभलकर, कभी नहीं सड़ेगा आपका अनाज!
In this way, keep wheat at home carefully: बहुत से लोग मार्केट से आता ना खरीद कर डायरेक्ट गेहूं खरीदने हैं और गेहूं को घर पर लाकर धोकर और सुखाकर उसे स्टोर करके रखते हैं ताकि उसे आटा निकाला जा सके.और अगर आप अनाजों को सही तरीके से स्टोर करके नहीं रखते हो तो धीरे-धीरे उसमें घूम लग जाते हैं और वह धीरे-धीरे अनाजों को खाकर भूर्भुव ने बना देते हैं जो कि किसी काम के लायक नहीं रह जाता है और अगर आप इन चीजों से अपने अनाज को बचाना चाहते हैं तो आईए जानते हैं कैसे इससे बचा जा सकता है।

घर पर गेहूं को स्टोर करने के तरीके
1. अगर आप 5 से 6 किलो गेहूं खरीद कर रखना चाहते हो. ताकि आपको चक्की का आटा खाने को मिले तो इसको सहेज कर रखने के तरीके भी जानना बहुत ही अति आवश्यक हो जाता है.आप गेहूं में कपूर, लौंग, रोड़ी वाले नमक, नीम की पत्तियां, माचिस की तीली इत्यादि सामग्री डाल कर रख सकते हैं.इसमें प्रचुर मात्रा में सुगंध होते हैं. जिससे घून इसके आसपास भी भटकने से सोचेंगे.
2. कुछ लोग बोरी में अनाज भर कर रखते हैं. यह तरीका भी बेहतर हो सकता है. बेसरते बोरियों को फर्श पर नहीं रखा जाना चाहिए.जमीन में नमी होने की वजह से आपके अनाज खराब हो सकते हैं. इसलिए कोशिश करें कि जमीन से 10 इंच 12 इंच ऊपर कोई प्लेटफार्म बना ले रखने के लिए उसके बाद ही उसके ऊपर रखें.
3.एक ही बोरी को बार-बार अनाज रखने के लिए इस्तेमाल न करें अगर आप अनाज रखना चाहते हैं तो मार्केट से नई बोरियां खरीद सकते हैं एडरवाइज आप उन बोरियों को अच्छे से धो लें 10 15 मिनट के मेलाथियान घोल में डूबा कर रख दें.और उन्हें धोने के बाद अच्छे से धूप में सुखा लें. उसके बाद आप कोई अनाज रखने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.
4. अगर अनाज में नमी है. तो उसे तुरंत ही किसी डिब्बे या बोरी में ना स्टोर कर डाले. पहले अनाज को बिल्कुल अच्छी तरह से आप सुखा लें उसके बाद ही उसे आप कहीं भी स्टोर करें.अनाज में नमी होने से अनाज में फंगस फफूंद कीड़े मकोड़े लग सकते हैं. जिससे अनाज खराब हो सकता है. इसलिए इसे सुखना अनिवार्य हो जाता है.इस वजह से अनाज के गुणवत्ता में कमी आ जाती है. अनाज की पोषक तत्व काम हो जाती है. अनाज में उपस्थित विटामिन काम हो जाती है. इसलिए खासकर के हमें बरसात के मौसम में अनाजों को अच्छे से स्टोर करना चाहिए तथा देखभाल करना चाहिए
5. अगर आपको अनाज को किसी टंकी या ड्रम में स्टोर करके रखना है. तो उससे पहले आपका सबसे पहले काम यह है. कि उसे अच्छे से धूप में सुखा लें ताकि उसके अंदर कोई नमी ना रह जाए जब नामी खत्म हो जाए. तो उसको एक अलग कमरे में स्टोर करके रखें तो ज्यादा अच्छा रहेगा. ताकि उसका नमी से दूर-दूर तक लगाव ना हो.
6. और सबसे महत्वपूर्ण बात अगर आप किसी ड्रम में अनाज को स्टोर करके रखना चाहते हैं. तो उसे ड्रम के पेडी में सूखी हुई नीम की पत्तियों को अच्छे से बिछा लें. उसके बाद ही अनाज रखें एडरवाइज उसके जगह है आप लौंग, कपूर, माचिस की तीलियां भी रख सकते हैं. इससे आपके अनाज में कोई खराबी नहीं आएगी तथा कोई भी खून कीड़े मकोड़े नहीं लगेंगे.और जी हां कभी भी भूलकर पुराने अनाजों के साथ नए अनाजों को न रखें. या खराब अनाजों के साथ नया अनाजों को न रखने की कोशिश करें. नहीं तो आपका टोटल अनाज सड़ जाने वाला है. इन सब चीजों को आप बेहद जरूरी दिमाग में रखकर चलें. जिससे आपका अनाज सड़ने से बच सकता है।






