Indian Army Vacancy : JEE Main वालों के लिए खुशखबरी! बिना परीक्षा के सेना में बनें अफसर, 13 मई से आवेदन शुरू
Indian Army Vacancy: अगर आप जेईई मेन्स 2024 में शामिल हुए थे तो आपको इंडियन आर्मी में सीधे बीना परीक्षा के अफसर बनने का मौका मिल सकता है।
दरअसल इंडियन आर्मी ने अपने 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। अगर आप 12वीं के पीसीएम छात्र थे तो आपको इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा आप जेईई मेन्स 2024 में शामिल थे तो ऐसे उम्मीदवारों को भी इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका मिल सकता है।
Indian Army Vacancy : इस दिन से होगे आवेदन शुरू
इंडियन आर्मी की अधिसूचना के मुताबिक आपको इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको इंडियन आर्मी रिक्रूटमेंट वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाना होगा। इसी लिंक से आपका आवेदन होगा।
अगर बात की जाए आवेदन प्रक्रिया के बारे में तो अभी तक आवेदन प्रक्रिया शुरू नही हुई है। लेकिन 13 मई 2024 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती से जुडी लिंक एक्टिव होते ही आप अपना आवेदन कर सकते है।
आवेदन शुरू होने के बाद आवेदन प्रक्रिया पुरे एक महीने चलने वाली है आवेदन प्रक्रिया अंतिम तारीख 13 जून 2024 तक चलने वाली है। यानी की आपको आवेदन के लिए अच्छा ख़ासा समय भी मिल जायेगा। लेकिन अंतिम तारीख के बाद एक्टिक लिंक बंद हो सकता है इसलिए छात्रों को सलाह है की वह अंतिम डेट के पहले पहले अपना आवेदन कर ले।
Indian Army Vacancy : इस भर्ती के लिए पात्रता
इस भर्ती के लिए कुछ पात्रता भी तय की गई है वही उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है जो अविवाहित है। अगर आप विवाहित है तो आप इस भर्ती के आवेदन नही कर सकते है। अगर आप ऐसे करते है तो आपका आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।
Indian Army Vacancy : आयुसीमा
इस भर्ती के लिए उम्र भी ध्यान में रखने होगी अगर आपकी उम्र साढ़े 16 साल से साढ़े 19 साल के बीच में है तब ही आप आवेदन कर सकते है।
Indian Army Vacancy : योग्यता
केमेस्ट्री, मेथ्स, फिजिक्स में 12वीं कक्षा में कम से कम 60% अंक होने जरुरी है। इसके साथ जेईई मेन्स 2024 में शामिल होना चाहिए।
Indian Army Vacancy : चयन प्रक्रिया
आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों का शोर्ट लिस्ट होगा। अब इस शोर्ट लिस्ट उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू देना होगा। अगर आप इंटरव्यू में पास हो जाते है तो इसके बाद विभाग की ओर से मेडिकल एग्जाम होगा। इसमें से निकल जाने के बाद आपकी चयन प्रक्रिया पूर्ण हो जाती है।
लेकिन आप चयनित हो जाने के बाद उम्मीदवार की पांच साल की ट्रेनिंग होगी। जिसमे आपको चार साल का कोर्स करवाया जायेगा। इसके अलावा आपको इंजीनियरिंग की डिग्री भी प्रदान की जाएगी।
जब आप चार साल का कोर्स पूरा कर देते है तो तब आपको लेफ्टिनेंट रैंक और परमानेंट कमीशन प्रदान किया जायेगा।
Indian Army Vacancy : ऐसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको भारतीय सेना की रिक्रूटमेंट विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद होम पेज संबंधित भर्ती से जुडी लिंक पर क्लिक करना है।
अब एक फॉर्म ओपन होगा जिसे आपको ऑनलाइन भरना है और मांगे गए डोक्युमेंट को अपलोड करने है। लास्ट में सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। आपका आवेदन हो जायेगा।
आप आगे की जानकारी के लिए समय समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहे क्योंकि अधिसूचना आपको वही से पढने को मिल जाएगी।






