IPL 2024 Cameron Green: IPL ऑक्शन में 67 बार लगी बोली, अब टीम के डुबो दिए करोड़ों रुपये!
IPL 2024 Cameron Green : IPL के लिए जब हर साल ऑक्शन होता है तो खिलाड़ियों पर मोटी बोली लगाई जाती है। लाखों में तो यहां बात ही नहीं होती, करोड़ों रुपये में प्लेयर्स खरीदे जाते हैं। खिलाड़ियों को करोड़ों रुपये में जब खरीदा जाता है तो टीमें खुश हो जाती है कि इस बार तो वे जीत ही जाएंगी। लेकिन जब मैदान पर मुकाबले शुरू होते हैं तो ये महंगे महंगे खिलाड़ी फुस्स हो जाते हैं। इस भी ऐसा ही कुछ देखने के लिए मिल रहा है। बात अगर RCB की करें तो हर साल ये टीम महंगे दामों पर खिलाड़ी खरीदती है, लेकिन जीत के लिए उसके बाद भी तरस जाती है।
मेगा ऑक्शन में कैमरन ग्रीन पर लगी थी 67 बार बोली
साल 2023 के पहले मेगा ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ खिलाड़ियों से एक कैमरन ग्रीन पर टीमें ने नोट की बरसात सी कर दी। नीलामी में कैमरन ग्रीन केवल 20 लाख रुपये के बेस प्राइज पर आए थे। जब उनका नाम पुकारा गया तो RCB और MUMBAI INDIAN ने उन्हें अपने पाले में करने के लिए बोली लगानी शुरू कर दी।
एक के बाद एक लगातार कीमत बढ़ती चली जा रही थी। 20 लाख से शुरू हुई बोली, जब सात लाख तक पहुंची, तब बीच में दिल्ली कैपिटल्स भी मैदान में कूदी और उन पर बोली लगानी शुरू कर दी। लेकिन जब कीमत और भी बढ़ने लगी तो डीसी बाहर हो गई, लेकिन RCB और मुंबई ने हिम्मत नहीं हारी।
कैमरन ग्रीन पर करीब 67 बार बोली लगाई गई और आखिर में MUMBAI INDIAN ने उन्हें 17.50 करोड़ रुपये में खरीद लिया। अपने पहले ही साल में MI की ओर से खेलते हुए कैमरन ग्रीन ने अच्छे खेल का प्रदर्शन भी किया।
मुंबई के लिए साल 2023 में ग्रीन ने किया था बेहतरीन प्रदर्शन
MUMBAI INDIAN के लिए साल 2023 में उन्होंने 16 मैच खेले और उसमें 452 रन बनाने में कामयाब रहे। उनका औसत करीब 50 का था और 160 से भी ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उनके नाम उस साल एक नाबाद शतक भी था। लेकिन अगले साल यानी आईपीएल 2024 से पहले MUMBAI INDIAN ने उन्हें RCB के साथ ट्रेड कर दिया। यानी इस साल वे RCB के लिए खेल रहे हैं। आरसीबी ने उनके लिए उतने ही पैसे खर्च किए, जितने में MI ने खरीदा था। यानी पूरे 17.50 करोड़ रुपये। लेकिन इस साल उनका बल्ला पूरी तरह से खामोशी ओढ़े हुए हैं।
Read More: ‘अक्खा पब्लिक को मालूम कौन आने…’ ईशान किशन ने की कुछ इस अंदाज में घोषणा, Suryakumar Yadav फिट घोषित; Video हुआ जबरदस्त वायरल
RCB में आते ही फ्लॉप हुए ग्रीन
IPL 2024 में RCB के लिए अब तक कैमरन ग्रीन 4 मैच खेल चुके हैं और उनके नाम केवल 63 रन ही हैं। यानी नीलामी के दौरान जितनी बार उनकी बोली लगी, उतने भी रन ग्रीन अब तक नहीं बना पाए हैं। कैमरन ग्रीन का औसत इस साल 15.75 का है और वे 110.53 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं। वे अब तक 50 का भी आंकड़ा इन चार मैचों में पार नहीं कर पाए हैं, उनका सर्वाधिक स्कोर 33 रन का ही है।
RCB की टीम IPL 2024 प्वाइंट्स टेबल में नौंवे स्थान पर
RCB की टीम अब तक इस साल के IPL में 4 मैच खेल चुकी है, उसमें से उसे 3 में हार का सामना करना पड़ा है। केवल एक ही में जीत नसीब हुई है। RCB इस साल की पहली ऐसी टीम थी, जो अपने घर पर ही मैच हार गई। इसके बाद टीम दूसरा मैच भी अपने घर यानी बेंगलुरु में हार गई थी। अब TEAM की हालत बहुत पतली हो गई है। दस टीमों के इस टूर्नामेंट में टीम इस वक्त नौवें स्थान पर है। उसके बाद केवल मुंबई इंडियंस है, जो अपना खाता अभी तक नहीं खोल पाई है। अब देखना यही दिलचस्प होगा कि RCB की टीम वापस पटरी पर आकर अपने मैच जीतने में कामयाब होती है या फिर हार का यही सिलसिला जारी रहता है।






