Maharashtra HSC SSC Result 2024: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट: कब जारी होगा? यहां करें चेक!

Maharashtra HSC SSC Result 2024: महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा समाप्त हुए काफी समय हो चूका है। लेकिन अभी तक महाराष्ट्र बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी नही किये है। ऐसे में अब छात्रो को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इतंजार है।

महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेगे। छात्रों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए सिर्फ अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा और रिजल्ट ऑनलाइन ही आपको मिल जायेगा।

आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने का तरीका और महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट की लिंक इसी पोस्ट में देने वाले है। छात्र इसी पोस्ट के माध्यम से ही अपना रिजल्ट चेक कर सकेगे।

Maharashtra HSC SSC Result 2024: कब हुई थी परीक्षा

अगर बात की जाए परीक्षा के बारे में तो महाराष्ट्र बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन 1 मार्च से शुरू करके 26 मार्च तक आयोजित की थी। जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 19 मार्च तक हुआ था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित हुई थी। पहली शिफ्ट सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:10 बजे तक हुई थी। जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:10 बजे तक आयोजित की गई थी।

Maharashtra HSC SSC Result 2024: कब जारी होगा रिजल्ट

अब छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है लेकिन महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से अभी तक कोई अधिसूचना जारी नही की गई है। लेकिन माना जा रहा है की महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम पहले और कक्षा 10वीं के परिणाम बाद में जारी करने वाली है।

लेकिन पिछले साल यानी की 2023 में महाराष्ट्र बोर्ड ने कक्षा 10वीं के परिणाम 2 जून को और कक्षा 12वीं के परिणाम 25 मई को जारी किये थे। ऐसे में पिछले साल की तारीख को देखते हुए अनुमान लगाया जा सकता है इसी तारीख के आसपास दोनों कक्षा के रिजल्ट जारी हो सकते है।

Maharashtra HSC SSC Result 2024: ऐसे चेक करे रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से चेक कर सकते है। रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे बताये गए स्टेप को फ़ॉलो करें।

  • सबसे पहले छात्र को महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://mahresult.nic.in/ पर जाना है।
  • इसके बाद होम पेज पर Maharashtra 10th/12th Result 2024 वाली लिंक पर क्लिक करें।
  • अब छात्र को अपना रोल नंबर दर्ज करके लॉग इन होना है।
  • जैसे ही आप लॉग इन होते है आपके स्क्रीन पर रिजल्ट जारी हो जायेगा।
  • आप अपने रिजल्ट को चेक कर सकते है।
  • अंत में रिजल्ट की प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखे।

इस आसान तरीके से छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन पहले बोर्ड की ओर से रिजल्ट के बारे में अधिसूचना भी जारी कर दी जाएगी। अधिसूचना जारी होने के बाद तुरतं रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा। छात्र अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।

Leave a Comment