|

MP Board Supplementary Exam: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं पूरक परीक्षा का टाइम टेबल जारी! जानिए सब कुछ इसी खबर में!

MP Board Supplementary Exam: जिन छात्रों ने मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी थी। उन सभी छात्रों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है।

दरअसल मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए पूरक परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी है। इस बारे में छात्र मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ सकते है।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड किस दिन पूरक परीक्षा का आयोजन करने वाली है सभी तारीख को जानने के लिए इस खबर को पूरा पढ़े।

MP Board Supplementary Exam: इस दिनों होगी पूरक परीक्षा

एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किये गए नोटिफिकेशन के मुताबिक़ एमपी बोर्ड हाईस्कूल की पूरक परीक्षा के सभी विषय की एग्जाम 8 जून को होने वाली है। एमपी बोर्ड हाई स्कूल पूरक परीक्षा का आयोजन 10 जून से 20 जून 2024 तक आयोजित कर सकती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

पूरक परीक्षा का समय सुबह 8 बजे से 11 बजे तक का रहने वाला है। इस बात का विशेष ध्यान छात्रों को रखना होगा।

MP Board Supplementary Exam: कब हुई थी परीक्षा

अगर बात की जाए परीक्षा के बारे में तो एमपी बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा का आयोजन 5 फरवरी से 28 फरवरी 2024 तक किया गया था। जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा का आयोजन 6 फरवरी से 5 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी।

इसके बाद एमपी बोर्ड ने 24 अप्रैल के दिन दोनों क्लास के रिजल्ट को ऑनलाइन जारी किया था। अब लंबे समय के बाद पूरक परीक्षा की तारीख की घोषणा भी कर दी गई है।

MP Board Supplementary Exam: पूरक परीक्षा कार्यक्रम (टाइम टेबल)

एमपी बोर्ड की ओर से होने वाली पूरक परीक्षा का टाइम टेबल कुछ इस प्रकार रहने वाला है।

  • हिंदी- 10 जून
  • अंक शास्त्र- 11 जून
  • उर्दू- 12 जून
  • सामाजिक विज्ञान- 13 जून
  • विज्ञान- 14 जून
  • अंग्रेज़ी- 15 जून
  • संस्कृत- 18 जून
  • मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, चित्रकला, संगीत- 19 जून
  • एनएसक्यूएफ- 20 जून

MP Board Supplementary Exam: छात्रों को एक बार फिर से मौक मिलेगा

जो छात्र एक या दो विषय में फेल हो जाते है। ऐसे छात्रों के लिए यह पूरक परीक्षा का आयोजन किया जाता है, छात्र पूरक परीक्षा में पास होकर अपने एक साल को वेस्ट होते हुए बचा सकते है।

जिन छात्रों के 33 परसेंट अंक आते है वह सभी छात्र पास माने जाते है। लेकिन जिन छात्रों के 33 परसेंट से कम अंक आते है। वह छात्र परीक्षा में फेल माने जाते है। इसलिए ऐसे छात्रों के लिए बोर्ड के द्वारा एक बार फिर से पूरक परीक्षा का आयोजन किया जाता है।

छात्र पूरक परीक्षा में शामिल होकर अपने साल को खराब होने से बचा सकते है। छात्र को पूरक परीक्षा में बैठने के लिए फॉर्म भरना होता है, फॉर्म भरने के लिए छात्रों को स्कूल का संपर्क करना होता है।

MP Board Supplementary Exam: इतने स्टूडेंट देगे पूरक परीक्षा

इस साल होने वाली पूरक परीक्षा में 1 लाख से भी स्टूडेंट शामिल होने वाले है। पूरक परीक्षा के लिए आवेदन इसी महीने शुरू हो जाएगे। इसलिए आपको अधिक जानकारी के लिए स्कूल या फिर आधिकारक वेबसाइट पर विजिट करते रहना है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *