Panchayat Season 3 Release Date: जितेंद्र कुमार की पंचायत वेबसीरीज कब होगी रिलीज, Amazon Prime Video ने दिया बड़ा अपडेट
Panchayat Season 3 Release Date: जितेंद्र कुमार की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज पंचायत सीजन 3 का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। अब OTT Amazon प्राइम वीडियो ने रिलीज़ डेट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। तो चलिए और विस्तार से बात करते है इस webseries के बारे मे.

Panchayat Season 3 का इंतजार सभी को बेहद बेसब्री से है। जितेंद्र कुमार ने इस वेब सीरीज की जानकारी पहले ही हो चुकी है, लेकिन अब तक प्राइम वीडियो ने रिलीज डेट का Announcement नहीं किया है। अब अच्छी खबर ये है कि प्राइम वीडियो ने पंचायत सीजन 3 की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। यह कॉमेडी-ड्रामा द वायरल फीवर (टीवीएफ) की ओर से बनाई गई है और दीपक कुमार मिश्रा द्वारा निर्देशित है। इस सीरीज का प्रीमियर अप्रैल 2020 में अमेजन प्राइम वीडियो पर हुआ था।
पंचायत सीजन 3 को लेकर आया बड़ा अपडेट
अमेजन प्राइम वीडियो ने एक मजेदार वीडियो को अपलोड करके जितेंद्र कुमार के पंचायत 3 की रिलीज डेट के बारे में फैंस को उत्साहित किया। वीडियो में एक फ्रिज है, जिस पर एक नोट लिखा है, “इसे न खोले अंदर पंचायत सीजन 3 की रिलीज डेट है।” जब फ्रिज खोला जाता है, तो हर जगह लौकी ही लौकी दिखाई देती है। और फ्रिज के अंदर तीन और नोट्स हैं, ‘ट्राई कर लिया’, ‘इतना सिंपल नहीं’, और ‘स्टे ट्यून्ड’। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने कैप्शन में लिखा, “पंचायत के नए सीजन की तारीख पता चलने तक बस थोड़ा और इंतजार करें.
पंचायत सीजन 3 की रिलीज डेट पर फैंस का रिएक्शन
फैंस का इंतजार अब बहुत लंबा हो चुका है। Panchayat Season 3 के एक वीडियो में उन्होंने कहा, “देख रहा है बिनोद.. कैसे इच्छा पैदा की जरा है सब लोगों के मन में।” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “जितेंद्र कुमार को फुलेरा गांव जाने में दिक्कत हो रही है लगता है।” और एक दूसरे लोग ने लिखा, “इंतजार करते करते पता चल गया, सब्सक्रिप्शन खत्म हो गई।” इससे साफ है कि लोगों की बेताबी और उत्सुकता इस शो के लिए बढ़ती जा रही है।
पंचायत सीजन 3 के बारे में
Panchayat Season 3 की कहानी के बारे में बात करें तो यह बताया जा रहा है कि जितेंद्र कुमार पंचायत 3 में अभिषेक त्रिपाठी के रूप में वापसी करने जा रहे हैं। इसके साथ ही, उनका फुलेरा से तबादला कर दिया जाएगा, जिससे शो में बड़ा ट्विस्ट आ सकता है। यह ट्विस्ट फैंस को बेहद हंसाएगा। पहले दो सीजन बेहद सफल रहे थे और इससे तीसरे सीजन से फैंस की उम्मीदें बढ़ गई हैं। इस सीजन में रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सांविका, और अन्य भी वापसी करेंगे, जो फैंस के लिए एक और खुशखबरी है।






