Rajasthan Anganwadi Recruitment 2024 के तहत कुल 2000 पदों पर निकली बम्पर भर्ती, 12 वीं पास करें आवेदन
Rajasthan Anganwadi Recruitment 2024: राजस्थान में महिला और बाल विकास मंत्रालय WCD के अंतर्गत आंगनबाड़ी में वर्ष 2024 के लिए करीबन 2000 पदों पर नियुक्तियां निकाली गई है। वे सभी उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार हैं वे जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
जानकारी के लिए बता दें इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल 2024 है। हालांकि राजस्थान के कुछ जिलों में इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। परंतु कुछ जिलों में अभी भी आवेदन प्रक्रिया जारी है इसीलिए वे सभी उम्मीदवार जो इन पदों पर नियुक्त होना चाहते हैं मैं जल्द से जल्द आधिकारीक वेबसाइट पर संपूर्ण विवरण प्राप्त करने के पश्चात आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
Rajasthan Anganwadi Recruitment 2024 – विभिन्न प्रकार की सेवाए
हमारे देश में हालांकि काफी तरक्की हो गई है परंतु अभी भी बहुत सारी ग्रामीण जगह ऐसी है जहां पर चिकित्सा और स्वास्थ्य देखभाल की जागरूकता बिल्कुल भी नहीं पहुंची है। ऐसे में पेशेवरों की कमी को पूरा करने के लिए सरकार ग्रामीण इलाकों में आंगनबाड़ी के माध्यम से बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराती है।
इन आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ,आंगनबाड़ी सहायिकाओं की मदद से जन जन तक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। मुख्य रूप से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य रूपी बुनियादी सुविधाएं , वहां के बच्चों को प्राथमिक शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करानी होती है। इन सारी सुविधाओं को निर्बाध रूप से उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर उपयुक्त उम्मीदवार आंगनवाड़ी में नियुक्त किए जाते हैं।
Rajasthan Anganwadi Recruitment 2024 – Overview
| नियुक्ति | राजस्थान आंगनबाड़ी |
| विभाग | महिला और बाल विकास मंत्रालय |
| पद | आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, आंगनबाड़ी साथिन |
| कुल पद | 2000 |
| वर्ष | 2024 |
| आवेदक की न्यूनतम आयु | 18 वर्ष |
| आवेदक की अधिकतम आयु | 35 वर्ष |
| आवेदक की योग्यता | 10 वीं तथा 12 वीं उत्तीर्ण |
| आवेदन शुरू | 7 मार्च 2024 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 12 अप्रैल 2024 |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन शुल्क | निशुल्क |
| आवेदक वेतन | सरकारी वेतनमान |
| वेबसाइट | Wcd. rajasthan. gov.in |
Rajasthan Anganwadi Recruitment 2024 – पदों के नाम
जैसा कि हमने आपको बताया राजस्थान में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनबाड़ी भर्ती प्रणाली 2024 शुरू की गई है। इन भर्तियों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी और आंगनबाड़ी साथीन के पदों पर नियुक्तियां की जाएगी।
इसके लिए 7 मार्च 2024 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी। उम्मीदवारों से निवेदन है कि वह आधिकारिक वेबसाइट पर पात्रता मापदंड, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क से संबंधित संपूर्ण विवरण प्राप्त करें और उसके पश्चात ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
Rajasthan Anganwadi Recruitment 2024 Notification
राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2024 के अंतर्गत राजस्थान महिला एवं बाल विकास विभाग ने आधिकारिक नोटिफिकेशन 7 मार्च 2024 को जारी कर दिया था जिसमें बताया गया था आंगनबाड़ी प्रणाली के अंतर्गत कुल 2000 उम्मीदवारों की नियुक्तियां की जाएगी । इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 अप्रैल 2024 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार इस निर्धारित तिथि से पहले आवेदन प्रक्रियाएं आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी कर सकते हैं।
Rajasthan Anganwadi Recruitment 2024 – पात्रता मापदंड
राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2024 के अंतर्गत पात्रता मापदंड निम्न रूप से निर्धारित किए गए हैं:
आयु सीमा
- विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है।
- हालांकि एससी/ एसटी /ओबीसी श्रेणी की उम्मीदवार महिलाओं को आयु सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी ।
शैक्षणिक योग्यता
- राजस्थान महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने आंगनबाड़ी भर्ती के अंतर्गत शैक्षणिक योग्यता निम्न रूप से निर्धारित की है
- इन पदों पर आवेदन करने वाली महिलाएं 12वीं उत्तीर्ण होनी आवश्यक है ।
- आशा सहयोगिनी और आंगनबाड़ी साथीन के लिए आवेदक महिला दसवीं उत्तीर्ण होने आवश्यक है ।
- आवेदक महिला को सामुदायिक कार्य का अनुभव होना जरूरी है और क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है।
Rajasthan Anganwadi Recruitment 2024 – आवेदन शुल्क
राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया पूरी करने वाले उम्मीदवारों को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं भरना होगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह से नि: शुल्क रखी गई है।
Rajasthan Anganwadi Recruitment 2024 – चयन प्रक्रिया
राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती के अंतर्गत चयन प्रक्रिया निम्न रूप से निर्धारित की जाएगी
- सबसे पहले उम्मीदवारों द्वारा आवेदन पत्र स्वीकार किये जाएंगे ।
- आवेदन पत्रों की समीक्षा की जाएगी और उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा ।
- दस्तावेज़ सत्यापन के बाद में उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया जाएगा और उनके कौशल प्रशिक्षण और अनुभव के आधार पर प्राथमिकता दी जाएगी ।
- और उचित उम्मीदवार को पदों पर नियुक्त किया जाएगा।
Rajasthan Anganwadi Recruitment 2024 – कार्यभार
राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2024 के अंतर्गत होने वाली इस नियुक्तियों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा आंगनबाड़ी साथिन की नियुक्तियां की जाएगी।
जिन्हें विभिन्न प्रकार के कार्यभार संभालने होते हैं ।
आंगनबाड़ी के अंतर्गत नियुक्त होने वाली इन उम्मीदवारों को निम्नलिखित कार्य पूरे करने होते हैं
- टीकाकरण अभियानों में डॉक्टरों की सहायता करना
- गांव में गर्भवती महिलाओं की देखरेख करना
- गर्भवती महिलाओं को प्रजनन से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना
- गांव के जरूरतमंदों की दवा और औषधि की व्यवस्था करना
- आंगनवाड़ी में आने वाले बच्चों के टीकाकरण का रिकॉर्ड रखना
- गांव के लोगों को सरकारी योजना के लिए जागरूक करना
- गांव भर की महिलाओं को फैमिली प्लानिंग और जच्चा बच्चा की सेहत के बारे में विस्तार से बताना
- गांव के लोगों में स्वच्छता को लेकर जागरूकता पैदा करना
इसके अलावा मिनी आंगनवाड़ी और आंगनबाड़ी साथीन को भी अलग-अलग प्रकार की जिम्मेदारियां दी जाती है
- जैसे कि गांव भर के ग्रामीण मां और बच्चों की देखभाल के लिए सजग रहना
- बच्चों के पोषण पर ध्यान देना
- माता को बच्चों के कुपोषण से निपटने के लिए विभिन्न प्रकार के तरीके सीखाना
- गांव में स्वास्थ्य की बुनियादी सेवाएं उपलब्ध कराना
- गांव भर की गर्भवती महिलाओं को स्तनपान कराने के लिए जागरूक करना और उन्हें स्तनपान कराने के लिए प्रोत्साहित करना
- परिवार नियोजन के लिए गांव के लोगों को जागरूक करना
- बच्चों के विकास और उनकी पढ़ाई को लेकर माता-पिता को जागृत करना
- गांव की किशोरी बालिकाओं को स्वास्थ्य के प्रति शिक्षित करना
- वही गांव में विकलांग बच्चों की पहचान कर उनकी मदद करना जैसे अनेकों महत्वपूर्ण कार्य मिनी आंगनवाड़ी और आशा साथिन को पूरे करने होते हैं।
Rajasthan Anganwadi Recruitment 2024 – आवश्यक दस्तावेज
राजस्थान आंगनबाड़ी 2024 में भर्ती के लिए उम्मीदवार को निम्नलिखित दस्तावेज संलग्न करने होंगे
- उम्मीदवार का आधार कार्ड
- उम्मीदवार का निवास प्रमाण पत्र
- उम्मीदवार का जाति प्रमाण पत्र
- उम्मीदवार का आयु प्रमाण पत्र
- उम्मीदवार के शैक्षणिक दस्तावेज
- उम्मीदवार का 10 वीं और 12 वीं की मार्कशीट
- उम्मीदवार को सामाजिक कार्य का यदि किसी प्रकार का अनुभव है तो अपना अनुभव प्रमाण पत्र
Rajasthan Anganwadi Recruitment 2024 – आवेदन प्रक्रिया
राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2024 के अंतर्गत आवेदन पूरा करने के लिए उम्मीदवार को निम्नलिखित प्रक्रिया से गुजरना होगा
- सबसे पहले उम्मीदवार को राजस्थान महिला और बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट wcd.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
- इस वेबसाइट के होम पेज पर आवेदक को wcd राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2024 का लिंक दिखाई देगा उन्हें इस लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इस लिंक पर क्लिक करते ही आवेदक के सामने एक महत्वपूर्ण अधिसूचना आ जाएगी ।
- आवेदक को संपूर्ण सूचना सावधानी पूर्वक पढ़नी होगी और आवेदन फॉर्म सावधानी पूर्वक भरना होगा ।
- आवेदन फॉर्म भरने के पश्चात आवेदक को अपने शैक्षणिक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और फार्म सहित सबमिट कर देने होंगे ।
- इस प्रकार वे सारे उम्मीदवार जो राजस्थान महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनबाड़ी में नियुक्ति प्राप्त करना चाहते हैं वह 12 अप्रैल 2024 तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
FAQs Rajasthan Anganwadi Recruitment 2024
राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2024 कौन से विभाग के अंतर्गत की जा रही है?
राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2024 महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत की जा रही है।
राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2024 में कितने उम्मीदवारों की नियुक्तियां की जाएगी?
राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2024 के अंतर्गत संपूर्ण राजस्थान की आंगनवाड़ी में करीबन 2000 उम्मीदवारों की नियुक्तियां की जाएगी।
राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2024 के अंतर्गत कौन-कौन से पदों पर नियुक्तियां की जानी है?
राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2024 के अंतर्गत महिला और बाल विकास मंत्रालय के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी और आंगनबाड़ी साथीन की भर्ती की जाने वाली है।






