|

RCB VS LSG Highlights: लखनऊ ने बेंगलुरु को 28 रनों से हराया, मयंक यादव की तूफानी गेंदबाजी ने RCB को किया तहस-नहस

RCB VS LSG Highlights: आईपीएल 2024 का 15वां मुकाबला मंगलवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से हुआ। यह मुकाबला (आरसीबी) बेंगलुरु के घर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। जिसमें लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) की टीम ने 28 रनों से शानदार जीत दर्ज की। बंता दें कि, बेंगलुरु के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसमें लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 181 रन बनाए। जवाब में आरसीबी लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.4 ओवर में 153 पर सिमट गई।

लखनऊ ने बेंगलुरु को 28 रनों से हराया

बंता दें कि, लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया गया, जिसमें एलएसजी की सुरवीरों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर कुल 181 रन बनाए। (LSG) के ओर से क्विंटन डिकॉक ने सर्वाधिक रन बनाए उन्होंने 58 गेंदों में 8 चौके और 5 छक्के के मदत से 81 रन की शानदार पारी खेली। दूसरे नंबर पर निकोलस पूरन रहे जिन्होंने अंतिम के ऑवर में 21 गेंदों में एक चौके और 5 छक्कों के दम पर नाबाद 40 रनों की शानदार पारी खेली।

RCB VS LSG Highlights
Mayank Yadav

उसके बाद जब लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) की टीम मैदान पर गेंदबाजी करने उतरी तो, मयंक यादव ने एक बार फिर से अपनी तेज रफ़्तार से कहर बरपाया और उन्होंने चार ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट झटके। पिछले मैच में भी उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ तीन विकेट लेकर मैच जिताया था। मयंक यादव ने लगातार दो बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड अपने नाम किया।

बेंगलुरु कों लगातार तीसरी हार

आरसीबी ने चार मैचों में तिन मैच हार गईं है। जबकि, लखनऊ तीन मैचों में लगातार दूसरी जीत है। RCB अपने घर पर लगातार दूसरी बार लुटिया डूबाई है। लखनऊ की टीम इस जीत के साथ अंक तालिका में चार अंकों के साथ चौथे स्थान पर आ गई है। जबकि, बेंगलुरु की टीम मुंबई से एक स्थान ऊपर नौवें स्थान पर बनी रहेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

आपकों बता दें कि, लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की शुरुआत काफी शानदार रही। सलामी बल्लेबाज विराट कोहली और फाफ डुप्लेसी ने पहले विकेट के लिए 40 रन जोड़े। कोहली को आउट होने के बाद पांचवें ओवर में यह साझेदारी टूटी, कोहली सिद्धार्थ का शिकार बने। जबकि ग्लेन मैक्सवेल का खाता तक नहीं खुला और वह मयंक यादव के तेज रफ्तार के आगे घुटने टेक बैठे।

कैमरून ग्रीन 9 रन बनाए, दिनेश कार्तिक 4 और अनुज रावत 11 रन बनाकर सस्ते में विकेट खो बैठें। रजत पाटीदार ने 21 गेंदों में 29 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। जबकि, इंपैक्ट प्लेयर के रूप में आए महिपाल लोमरोर ने 13 गेंदों में तेजी से 33 रन बनाए। लेकिन दूसरे छोर से साथ नहीं मिला। और RCB यह मुकाबला 28 रनों से हार गई।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *