|

Puspa 2 Teaser: पुष्पाराज का लुक देख लोगों को याद आई Kantara, क्या ऋषभ शेट्टी को कॉपी कर रहे हैं अल्लू अर्जुन?

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का टीजर फाइनली दर्शकों के सामने आ चुका है। उनके जन्मदिन के खास मौके पर इस शानदार और धमाकेदार टीजर को रिलीज किया गया। एक मिनट और आठ सेकंड के पुष्पा 2 के टीजर ने रिलीज के साथ ही Youtube पर तहलका मचा दिया है।

एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘पुष्पा 2’ की इस छोटी सी झलक में अल्लू अर्जुन का कभी न देखा गया अवतार दिखाया गया है। हालांकि, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को ये टीजर बेहद ही पसंद आ रहा है, तो वहीं कुछ यूजर्स को पुष्पाराज उर्फ अल्लू अर्जुन का लुक देखकर फिल्म कांतारा की याद आ गयी है।

क्या कांतारा से इंस्पायर है अल्लू अर्जुन का लुक?

साल 2022 में रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म ‘कांतारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का एक नया इतिहास रचा था। ये एक देवता की मिथक की कहानी है, जिसमें एक गांव में रहने वाले एक परिवार को दैव्य शक्ति का वरदान मिलता है। जब ऋषभ शेट्टी ‘कांतारा’ में दैव्य रूप में आते हैं तो कुछ इस अंदाज में ही लगते हैं।

सोशल मीडिया पर मौजूद कुछ यूजर्स को लग रहा है कि ‘पुष्पा-2’ में अल्लू अर्जुन का ये लुक कहीं न कहीं उनसे इंस्पायर ही हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “क्या पुष्पा-कांतारा से प्रेरित है”।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

दूसरे यूजर ने लिखा, “कांतारा से नहीं, ये लुक कंचना से प्रेरित लग रहा है”।

यूजर्स बोले- अल्लू अर्जुन नहीं झुकेगा

जहां कुछ लोगों को उनका लुक ऋषभ शेट्टी के लुक से प्रेरित लग रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ उनके फैंस का कहना है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचेगी। कोई कह रहा है कि ये फिल्म प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ेगी, तो वहीं अन्य यूजर्स का कहना है कि अल्लू अर्जुन अपने इस किरदार के लिए एक और नेशनल अवॉर्ड लेकर आएंगे।

एक यूजर ने लिखा, “अबकी बाहर धमाल नहीं, धमाका होगा, पुष्पा झुकेगा नहीं और रुकेगा भी नहीं”। दूसरे यूजर ने लिखा, “क्या शानदार स्क्रीनप्ले है, अल्लू अर्जुन का प्रेजेंस और म्यूजिक भी बहुत ही शानदार है”। पुष्पा 2 की रिलीज डेट की बात करें तो ये फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *