| |

Summer Holidays 2024: स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का माहोल: कहीं बंद, कहीं शुरू, जानिए किस राज्य में क्या है हाल?

Summer Holidays 2024: अभी मई का महिना चल रहा है और धीरे धीरे गर्मी ने अपना रंग बताना शुरू कर दिया है। ऐसे में बच्चो का स्कूल में जाना काफी परेशान कर रहा है। गर्मी के चलते कुछ राज्यों में वैकेशन घोषित कर दिया गया है। तो कुछ राज्यों में अभी भी वैकेशन घोषित नही किया गया है।

गर्मी के चलते कुछ राज्यों में स्कूल के टाइम टेबल को चेंज किया गया है। आइये जानते है किस राज्य में वैकेशन कब तक घोषित हो सकता है।

बिहार

बिहार में गर्मी के चलते कब का वैकेशन घोषित हो चूका है। बिहार में 15 अप्रैल से गर्मी वैकेशन घोषित हो चूका है। लेकिन 15 मई से फिर से रेगुलर स्कूल खुलने वाले है। लेकिन अब देखना यह की गर्मी के चलते यह वैकेशन एक्सटेंड होगा या नही।

दिल्ली

अगर बात की जाए दिल्ली के बारे में तो दिल्ली भी अभी वैकेशन घोषित नही हुए है। गर्मी के चलते वैकेशन स्कूल के टाइम में थोडा चेंज हुआ है। लेकिन अभी तक वैकेशन घोषित नही हुए है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

अब माना जा रहा है की 11 मई से दिल्ली में स्कूल का गर्मी वैकेशन घोषित हो सकता है। जो 30 जून तक चलने वाला है।

झारखंड

झारखंड में क्लास 8 तक गर्मी की छुट्टी घोषित कर दी गई है। लेकिन अन्य क्लास अभी भी चल रहे है। दुसरे सभी क्लास के टाइम टेबल को बदल दिया गया है। फिलहाल क्लास सुबह 7 से 11:30 बजे तक चल रहे है।

उत्तरपदेश

उत्तरपदेश में स्कूल छुट्टी अभी तक घोषित नही हुई है। अभी सभी क्लास चल रहे है। लेकिन ज्यादा गर्मी के चलते क्लास के टाइम टेबल को बदल दिया गया है। माना जा रहा है की 21 मई से उत्तरपदेश में स्कूल की छुट्टी घोषित हो सकती है। जो 30 जून तक रहने वाली है।

महाराष्ट्रा

महाराष्ट्रा में ज्यादा गर्मी के चलते कब से स्कूल की छुट्टी घोषित कर दी गई है। यहाँ 18 अप्रैल से स्कूल वैकेशन शुरू हो गए है।

उड़ीसा

उड़ीसा में दुसरे राज्यों की तुलना में ज्यादा गर्मी देखने को मिल रही है। ऐसे में ज्यादा गर्मी के चलते उड़ीसा में 25 अप्रैल से स्कूल वैकेशन शुरू हो चुके है।

राजस्थान

राजस्थान में काफी ज्यादा गर्मी बढ़ रही है। लेकिन अभी तक स्कूल की छुट्टी घोषित नही की गई है। ऐसे माना जा रहा है की 17 मई से 23 जून तक राजस्थान में गर्मी की छुट्टी रहने वाली है। लेकिन ज्यादा गर्मी के चलते है 17 मई के पहले ही वैकेशन घोषित किया जा सकता है।

वेस्ट बंगाल

वेस्ट बंगाल में काफी अधिक गर्मी का माहोल बना हुआ है। जिसके चलते अप्रैल में ही स्कूल वैकेशन शुरू लार दिए गए थे। यहाँ पर 22 अप्रैल से छुट्टियाँ घोषित कर दी गई है।

छत्तीसगढ़

इस राज्य में भी गर्मी के चलते अप्रैल से ही छुट्टियाँ घोषित कर दी गई है। यहाँ पर 24 अप्रैल से छुट्टी घोषित हुई है। जो 14 जून तक रहने वाली है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *