UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आने के बाद ऐसे करे CGPA का कैलकुलेशन

UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड की परीक्षा खत्म होने के बाद आप छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है की 25 अप्रैल तक यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी किया जा सकता है।

परिणाम जारी होने के बाद छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://upmsp.edu.in/ पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और डेट ऑफ़ बर्थ दर्ज करना होगा। इससे छात्र अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते है।

लेकिन इसके अलावा यूपी बोर्ड का रिजल्ट छात्र SMS और डिजीलोकर से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। लेकिन आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद CGPA का कैलकुलेशन कैसे किया जाता है। इस बारे में जानकारी देने वाले है।

UP Board Result 2024: कब तो आएगा यूपी बोर्ड रिजल्ट

अगर बात की जाए रिजल्ट के बारे में तो अभी तक यूपी बोर्ड की ओर से रिजल्ट के बारे में कोई अधिसूचना नही मिली है। लेकिन रिजल्ट जारी होने के एक दिन पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

बोर्ड सचिव के अनुसार यूपी बोर्ड का कॉपियों का मूल्यांकन 16 से 30 मार्च तक चला था। इसके बाद से ही यूपी बोर्ड रिजल्ट के कार्य में लगी हुई है। ऐसा माना जा रहा है की 25 अप्रैल 2024 तक रिजल्ट जारी हो सकता है।

UP Board Result 2024: इतने छात्रों दी थी परीक्षा

अगर बात की जाए छात्रों के आंकड़े के बारे में तो इस बार कुल 55 लाख से अधिक छात्रों ने यूपी बोर्ड की परीक्षा दी थी। जिसमे से 29 लाख से अधिक कक्षा 10वीं के छात्रों ने परीक्षा दी थी। जबकि 25 लाख से अधिक कक्षा 12वीं के छात्रों ने परीक्षा दी थी। लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक़ 3 लाख से अधिक छात्रों ने अपनी परीक्षा बीच में ही छोड़ दी थी।

UP Board Result 2024: कैसे करे CGPA का कैलकुलेशन

रिजल्ट जारी होने के बाद CGPA का कैलकुलेशन करने का पूरा तरीका हमने नीचे बताया है। क्योंकि छात्रों को रिजल्ट जारी होने के बाद CGPA का कैलकुलेशन करना आना जरूरी है। CGPA का कैलकुलेशन करने के लिए नीचे बताये गए स्टेप को फ़ॉलो करे।

  • CGPA Formula = विषय में प्राप्त हुआ ग्रेड अंको का योग एवं विषय की संख्या
  • अब सबसे पहले छात्रों को ग्रेड चार्ट का उपयोग करके प्रत्येक विषय के लिए ग्रेड को लिख लेना है।
  • अब सभी विषय में प्राप्त ग्रेड अंको को जोड़ लेना है।
  • अब आपको गणना करनी है। इसके लिए ग्रेड बिंदु को विषय की संख्या से विभाजित कर लेना है।
  • अब जो आंकड़ा प्राप्त होता है वह समग्र यूपी बोर्ड CGPA गिना जायेगा।

UP Board Result 2024: ऐसे चेक करे यूपी बोर्ड रिजल्ट

यूपी बोर्ड रिजल्ट आने के बाद आप नीचे बताये गए तरीके से अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।

  • यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://upmsp.edu.in/ पर जाना है।
  • अब होम पेज पर यूपी बोर्ड परिणाम 2024 वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद लॉग इन होने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और डेट ऑफ़ बर्थ दर्ज करना है।
  • लॉग इन होते ही आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट जारी हो जायेगा।
  • अब आप अपने रिजल्ट को चेक कर सकते है।
  • इस रिजल्ट की प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखे।

इस आसान से तरीके से आप अपना यूपी बोर्ड 2024 परिणाम देख सकते है।

Leave a Comment