WBBSE 10th Board Result 2024: कल घोषित होंगे WBBSE 10वीं के परिणाम, जानिए टाइम और कैसे करें चेक

WBBSE 10th Board Result 2024: जिन छात्रों ने पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन कक्षा 10वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी उन सभी छात्रों का लंबे समय के बाद इंतजार खत्म हो रहा है।

दरअसल पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (WBBSE) कल यानी की 2 मई गुरूवार के दिन सुबह 9 बजे बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वीं का परिणाम जारी करना वाला है। छात्र अपना रिजल्ट पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते है।

पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना जारी की है। जिसमे बताया गया है की पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 10वीं कापरिणाम 2 मई गुरूवार के दिन सुबह 9 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जायेगा।

छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से अपना रोल नंबर और डेट ऑफ़ बर्थ दर्ज करके देख सकते है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

WBBSE 10th Board Result 2024: मूल्यांकन कार्य हुआ पूर्ण

पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा पूर्ण होने के बाद तुरतं ही कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुरू कर दिया गया था। इसके बाद तुरंत ही रिजल्ट के लिए कार्य शुरू हुआ था। अब कल रिजल्ट जारी हो जायेगा।

छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इतंजार था। लेकिन अब कल छात्रों को अपने रिजल्ट का मिल जाएगे।

WBBSE 10th Board Result 2024: रिजल्ट के लिए यह होगा जरूरी

छात्रों को अपना रिजल्ट पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देखना होगा। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, डेट ऑफ़ बर्थ और बनाया गया पासवर्ड दर्ज करना होगा। इसके बाद आसानी से छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।

WBBSE 10th Board Result 2024: ऐसे चेक करे रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे बताये गये स्टेप को फ़ॉलो करें।

  • रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र को सबसे पहले पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (WBBSE) की आधिकारिक वेबसाइट https://wbbse.wb.gov.in/ पर जाना होगा।
  • इसके बाद होम पेज ओपन होगा।
  • होम पेज ओपन होते ही आपको स्क्रीन पर WB Madhyamik 10th Result 2024 वाले लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब आपको लॉग इन होने के लिए कहा जायेगा।
  • छात्र को पोर्टल में लॉग इन होने के लिए अपना रोल नंबर, डेट ऑफ़ बर्थ अन्य मांगी गई जानकारी और पासवर्ड दर्ज करना है।
  • इतना सब दर्ज करने के बाद छात्र को लॉग इन वाले ऑप्शन पर क्लिक करके पोर्टल में लॉग इन हो जाना है।
  • जैसे ही आप पोर्टल में लॉग इन होते है स्क्रीन पर आपका रिजल्ट जारी हो जायेगा।
  • अब आप अपने रिजल्ट को चेक कर सकते है।
  • अंत में रिजल्ट की प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखे।

इस आसान तरीके से छात्र पश्चिम बंगाल कक्षा 10वीं बोर्ड का परिणाम देख सकते है।

WBBSE 10th Board Result 2024: रिजल्ट में यह देखने मिलेगा

छात्रों को रिजल्ट में अपना नाम, अपने माता-पिता का नाम, रोल नंबर, डेट ऑफ़ बर्थ, स्कूल का नाम, मिले हुए अंक और पर्सेंटेज आदि देखने को मिल सकते है।

अगर छात्रों को अपने रिजल्ट में कोई शंका है या फिर आपको अंक कम लग रहे है तो आप अपनी कॉपी को री-चेकिंग के लिए डाल सकते है। लेकिन बोर्ड इसके लिए आपसे कुछ शुल्क ले सकता है।

WBBSE 10th Board Result 2024: इस दिन हुई थी परीक्षा

बता दे की पश्चिम बंगाल बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी से 12 फरवरी तक किया था। इसमें राज्य के 8 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था।

WBBSE 10th Board Result 2024: कब जारी होगा पश्चिम बंगाल 12वीं बोर्ड का रिजल्ट

कुछ मिली जानकारी के मुताबिक़ पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 8 मई 2024 को उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर दोपहर 1 बजे तक जारी कर सकता है।

Leave a Comment