WBJEE 2024 Answer Key: WBJEE 2024 प्रोविजनल आंसर-की जारी, 9 मई तक दर्ज कराएं आपत्ति

WBJEE 2024 Answer Key: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) की ओर से पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 (WBJEEB) का आयोजन 28 अप्रैल के दिन किया गया था। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी।

जिसमे से पहली शिफ्ट 11 बजे से 1 बजे तक की थी इस शिफ्ट में गणित का पेपर था और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक की थी इस शिफ्ट में केमेस्ट्री और फिजिक्स का पेपर लिया गया था।

लेकिन अब पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) ने पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 (WBJEEB) की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार अपनी आंसर-की को पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते है।

इसके अलावा जिन छात्रों को अपनी आंसर-की संतुष्टि नही वह सभी छात्र 9 मई तक आपत्ति दर्ज करवा सकते है। आज हम आपको आपत्ति दर्ज करने का ऑनलाइन प्रोसेस बताने वाले है। साथ साथ अन्य और भी जानकारी देने वाले है। इसलिए आज की यह पोस्ट पूरी पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

WBJEE 2024 Answer Key: आंसर-की से संतुष्ट नही है तो आपत्ति दर्ज करवाए

अगर कोई उम्मीदवार अपनी आंसर-की से संतुष्ट नही है तो वह इसके लिए आपत्ति दर्ज करवा सकते है। लेकिन आपत्ति दर्ज करवाने की अंतिम तारीख 9 मई 2024 तय की गई है। उम्मीदवार को इस तारीख के पहले पहले आपत्ति दर्ज करवानी होगी। इसके बाद आपत्तिदर्ज नही होगी इस बार का विशेष ध्यान रखे।

WBJEE 2024 Answer Key: प्रति प्रश्न देनी होगी फीस

लेकिन अगर आप आपत्ति दर्ज करवाते है तो आपको प्रत्येक प्रश्न के लिए 500 रूपये फीस का भुगतान करना होगा। यह फीस भी आपको ऑनलाइन ही देनी होगी।

इस फीस का भुगतान आप नेट बैंकिंग, UPI और अन्य प्लेटफोर्म से कर सकते है।

WBJEE 2024 Answer Key: ऐसे दर्ज करवाए आपत्ति

अगर आप आपत्ति दर्ज करवाना चाहते है तो नीचे बताये गये स्टेप को फ़ॉलो करें।

  • आपत्ति दर्ज करवाने के लिए सबसे पहले तो आपको पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) की आधिकारिक वेबसाइट https://wbjeeb.nic.in/ पर जाना होगा।
  • अब होम पेज पर उत्तर कुंजी वाली लिंक खोजे और लिंक पर क्लिक करें।
  • अब न्यू विंडो ओपन होगी जिसमे आपको आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करके पोर्टल में लॉग इन होना है।
  • इतना करते ही स्क्रीन पर आपको आंसर-की दिखाई देगी।
  • आप मोडल आंसर-की को देखे और डाउनलोड कर ले।
  • अब आप जिस प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करवाने चाहते है उस प्रश्न का चुनाव करें।
  • इसके बाद कारण बताए और मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
  • इसके बाद मांगे गए शुल्क का भुगतान करें।
  • आपकी आपत्ति दर्ज हो जाएगी।
  • अंत में इस आपत्ति आवेदन फॉर्म की प्रिंट निकालकर अपने प् सुरक्षित रखे।

इस आसान तरीके से आप आंसर-की देख सकते है और आंसर-की देखने के बाद आपत्ति दर्ज करवा सकते है। इसके बाद विभाग के द्वारा फिर से आपके आंसर को चेक जायेगा लेकिन अंतिम निर्णय विभाग का ही होगा जो उम्मीदवार को मान्य रखना होगा।

Leave a Comment