Bajaj की पहली CNG बाइक आने के लिए हुई तैयार, इस दिन हो रही लॉन्च, देखे इस गाडी में क्या होगा ख़ास
अभी तक मार्केट में आपको पेट्रोल बाइक हीं देखने को मिलती है, लेकिन अब जल्द ही CNG गाड़ियां भी मार्केट में धूम मचाने के लिए तैयार हो रही है। CNG गाड़ी जहां पर आपको रेंज काफी ज्यादा प्रदान करेगी, इसके साथ ही यह पर्यावरण को भी सुरक्षित रखती है। इसी को देखते हुए कई कंपनियां इस तरफ काफी ज्यादा काम करते हुए नजर आ रही है, आइये जानते हैं कि इन CNG गाड़ी में क्या फीचर्स आपको मिलने वाले,,
Bajaj की पहली CNG Bike
जानकारी के लिए बता दे की, Bajaj ऑटो आने वाले जून के महीने में अपनी CNG बाइक मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव बजाज द्वारा बताया गया है कि, इस साल जून में बजाज अपने पहले CNG बाइक मॉडल को लांच कर देगा।
दुनिया की पहली CNG बाइक
अब तक बजाज कंपनी CNG में थ्री व्हीलर बनाने के बारे में जानती थी, लेकिन सीएनजी की तकनीक को टू व्हीलर में तैयार करके बजाज दुनिया की पहली ऐसी कंपनी बन जाएगा जो की, टू व्हीलर मार्केट में पहली CNG मॉडल लेकर आएगी, इसके साथ ही लोगों के मन में इस बाइक से लेकर कहीं सवाल भी खड़े हो रहे हैं।
बजाज ब्रूजर (Bajaj Bruzer) बाइक के फीचर्स
हम आपको बताएंगे कि, CNG बाइक किस तरह से खास होने वाली है, बजाज की इस बाइक का नाम बजाज ब्रूजर (Bajaj Bruzer) होगा। इस बाइक के तेल पाइप एमिशन को कम किया गया है, साथ ही 50 फ़ीसदी कार्बन डाइऑक्साइड के एमिशन को भी कम किया गया है, ताकि प्रदूषण भी ना हो।
पेट्रोल वेरिएंट से बेहतर
बजाज के CNG मॉडल में सेकंड स्टोरेज सिलेंडर भी उपलब्ध होने वाला है, बजाज अपने इस प्रोडक्ट के लिए एक नया सब ब्रांड लाने के बारे में सोच रहा है। बजाज की इससे बाइक की कीमत पेट्रोल वेरिएंट से ज्यादा हो सकती है लेकिन यह रेंज काफी अच्छा प्रदान करेगी जो पेट्रोल की तुलना में सस्ती होने वाली है। क्युकी CNG पेट्रोल की तुलना में बहुत कम ऊर्जा लेती है, जिससे चलाने की लागत काफी कम हो जाएगी। हालाँकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि, बाइक की टैंक रेंज कितनी है और साथ ही बजाज पूरे सिस्टम को कैसे पैकेज करता है।
Bajaj CNG Bike कीमत
अभी तक Bajaj के द्वारा इसकी कीमत को लेकर अधिकारी घोषणा नहीं की गई है, लेकिन बजाज के कुछ अधिकारियों द्वारा बताया जा रहा है कि बजाज अपनी यह पहली CNG बाइक को जून के महीने में लॉन्च कर सकता है, और तभी आपको इसकी कीमत के बारे में ज्यादा जानकारी मिल पाएगी।






