Bihar ITI CAT 2024: बिहार आईटीआई प्रवेश परीक्षा: 5 मई तक करें पंजीकरण, 32 हजार से अधिक सीटों पर होगा एडमिशन
Bihar ITI CAT 2024: अगर आप आईटीआई में प्रवेश लेना चाहते है तो यह खबर आपके लिए हेल्पफुल साबित हो सकती हैं। दरअसल बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद के द्वारा बिहार आईटीआई एडमिशन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया हैं।
इच्छुक उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://bceceboard.bihar.gov.in/ पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद की ओर से बिहार आईटीआई प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया हैं।
अगर आप आईटीआई में अपना प्रवेश लेना चाहते है तो इस पोस्ट को पूरा पढ़े आज हम आपको महत्वपूर्ण तिथि और प्रवेश प्रक्रिया से जुडी सभी जानकारी आपको देने वाले हैं।
Bihar ITI CAT 2024: बिहार आईटीआई के लिए महत्पूर्ण तिथि
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद के द्वारा आईटीआई में प्रवेश के लिए पंजीकरण विंडो को खोल रखा हैं। फिलहाल आवेदन प्रक्रिया चल रही है। जिस के लिए अंतिम तिथि 5 मई 2024 तय की गई हैं। आप इस डेट के लिए पहले पहले अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
कुछ महत्वपूर्ण तिथि के बारे में हमने नीचे जानकारी प्रदान की हैं।
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 5 मई 2024
- आवेदन शुल्क जमा करवाने की तिथि: 6 मई 2024
- आवेदन संशोधन तिथि: 8 से 11 मई 2024
- एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि: 28 मई 2024
- प्रवेश एग्जाम तिथि: 9 जून 2024
Bihar ITI CAT 2024: ऐसे करे आवेदन
अगर आप बिहार आईटीआई में प्रवेश लेना चाहते है। तो आप नीचे बताये गए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://bceceboard.bihar।gov.in/ पर जाना हैं।
- इसके बाद होम पेज पर आपको Online Application Portal of I।T।I।C।A।T।-2024 वाले ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
- अब आपको न्यू रजिस्ट्रेशन वाले लिंक पर क्लिक करके अपना पंजीकरण करना हैं।
- अब लॉग इन करके अपनी आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण करे।
- अब माँगा गया शुल्क भरे और आगे बढ़े।
- इसके बाद अंत में सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक करे।
- इस तरीके से आपका फॉर्म भर जायेगा।
- अब आपको फॉर्म की प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखनी हैं।
इस आसान से तरीके से आप आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Bihar ITI CAT 2024: 32 हजार से अधिक सीटों पर होगा एडमिशन
इस प्रवेश प्रक्रिया में 32 हजार से अधिक छात्रों का एडमिशन होने वाला है। ऐसा माना जाता है राज्य के कुल 111 संस्थान में 32,722 सीटों पर एडमिशन होने वाला हैं।
बिहार आईटीआई में प्रवेश के लिए अधिक जानकारी लेना चाहते है। तो आप विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।
इस प्रवेश के बारे में नोटिफिकेशन भी जारी किया गया हैं। जो आपको अच्छे से पढना है। इसके बाद मांगी गई जानकारी को पूर्ण करते हुए आवेदन करना है।






