Chhattisgarh Board 10th 12th Result 2024 Date: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं नतीजे कल होंगे घोषित, ऐसे चेक करें रिजल्ट
Chhattisgarh Board 10th 12th Result 2024 Date: छत्तीसगढ़ बोर्ड से कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों का रिजल्ट का इंतजार अब खत्म होने वाला है।
छत्तीसगढ़ बोर्ड कल यानी की 9 मई 2024 के दिन कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों का रिजल्ट एक ही दिन घोषित करने वाला है। छात्र अपना रिजल्ट छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते है।
आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से रिजल्ट चेक करने का तरीका और छत्तीसगढ़ बोर्ड की रिजल्ट चेक करने की डायरेक्ट लिंक इसी पोस्ट में प्रदान करने वाले है। छात्र अपना रिजल्ट इसी पोस्ट के माध्यम से ही चेक कर सकते है।
Chhattisgarh Board 10th 12th Result 2024 Date: कब हुई थी बोर्ड की परीक्षा
अगर बात की जाए परीक्षा के बारे में तो छत्तीसगढ़ बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन 2 मार्च से 21 मार्च तक किया था। जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा का आयोजन 1 मार्च से 23 मार्च तक किया था।
इस बार की परीक्षा में कक्षा 10वीं के लिए 3 लाख और कक्षा 12वीं के लिए 4 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी थी। वैसे देखा जाए तो परीक्षा खत्म हुए काफी समय बीत चूका है लेकिन फ़ाइनल अब कल रिजल्ट जारी होने वाला है।
Chhattisgarh Board 10th 12th Result 2024 Date: रिजल्ट चेक करने के लिए क्या जरूरी
छात्र अपना रिजल्ट छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते है। लेकिन रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रो को अपना रोल नंबर और डेट ऑफ़ बर्थ दर्ज करना होगा। इससे आसानी से छात्र अपना रिजल्ट चेक कर पाएगे।
CGBSE 10th,12th Result 2024 ऐसे करें चेक
छात्र अपना रिजल्ट नीचे बताये गए तरीके से आसानी से चेक कर सकते है।
- छात्रों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://cgbse.nic.in/ पर जाना है।
- इसके बाद होम पेज पर कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2024 या कक्षा 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2024 वाले लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक न्यू विंडो ओपन होगी जहाँ आपको पोर्टल में लॉग इन होने के लिए कहा जायेगा।
- पोर्टल में लॉग इन होने के लिए आपको छात्र को अपना रोल नंबर और डेट ऑफ़ बर्थ दर्ज करना है।
- जैसे ही आप पोर्टल में लॉग इन होते है आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट जारी हो जायेगा।
- अब आप अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते है।
- अंत में रिजल्ट की प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखे।
इस आसान तरीके से छात्र अपना रिजल्ट देख सकते है।
Chhattisgarh Board 10th 12th Result 2024 Date: कब होगी कंपार्टमेंट परीक्षा
अगर रिजल्ट जारी होने के बाद कोई छात्र एक उया दो विषय में विफल हो जाते है। तो ऐसे में विफल छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
कंपार्टमेंट परीक्षा होने की वजह से छात्रों का एक साल बिगड़ने से बच सकता है। लेकिन कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आपको फॉर्म भरना होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए फॉर्म भरना शुरू हो सकता है।
इसके बाद कभी भी दो महीने के भीतर कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन हो सकता है। छात्र को बोर्ड की सलाह है की वह अधिक जानकारी के लिए समय समय समय पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहे।






