Indian Army Lieutenant Vacancy 2024: 12th पास वाले भी कर सकते है आवेदन, जाने फॉर्म भरने की प्रक्रिया
Indian Army Lieutenant Vacancy 2024: भारतीय सेवा ने लेफ्टिनेंट के पदों पर 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन 13 जून तक भरे जाएंगे।
भारतीय सेवा ने ऑफिसर भर्ती के लिए जनवरी 2025 में आरंभ होने वाले 52वें टेक्निकल एंट्री स्कीम का विज्ञापन जारी किया है। इस विज्ञापन के माध्यम से भारतीय सेना में 90 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 मई को शुरू होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 13 जून तय की गई है।
Indian Army Lieutenant Vacancy 2024 के लिए शुल्क
इस आवेदन के लिए भारतीय लोगों को कोई भी शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है यह फॉर्म फ्री में भरे जाएंगे आप इसे बिना किसी चार्ज के अप्लाई / आवेदन कर सकते हैं
Indian Army Lieutenant Vacancy 2024 के लिए आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 16.5 वर्ष से 19.5 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अर्थात, उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2008 के बीच होना चाहिए। इसमें दोनों तारीखें हो सकती हैं।
Indian Army Lieutenant Vacancy 2024 के लिए शिक्षा योग्यता
उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री, और गणित विषयों में कम से कम 60% अंकों के साथ पास होना चाहिए। इसके अलावा , उम्मीदवार को जेईई मेंस 2024 में भी पास होना अनिवार्य है।
Indian Army Lieutenant Vacancy 2024 के लिए Selection प्रक्रिया
इसमें उम्मीदवारों को जेईई मेंस 2024 के स्कोर रैंक के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। उम्मीदवारों का सिलेक्शन एसएसबी इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा।
टेक्निकल एंट्री स्कीम कोर्स चार साल का है। इसे पूरा करने के बाद, भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट रैंक पर परमानेंट कमीशन प्राप्त होगा, और इंजीनियरिंग की डिग्री भी प्राप्त होगी।
Indian Army Lieutenant Vacancy 2024 के लिए आवेदन कैसे करे?
इंडियन आर्मी लेफ्टिनेंट भर्ती के लिए उम्मीदवारों को पहले Official नोटिफिकेशन देखना चाहिए। उसके बाद, official वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन मोड में आवेदन करना होगा।
आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही-सही भरना होगा। आवश्यक दस्तावेज, फोटो, और सिग्नेचर को अपलोड करना होगा। आवेदन फॉर्म को पूरा करने के बाद, उसे सबमिट कर देना होगा और प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रखना होगा।






