CUET UG Admit Card 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड हुआ जारी अभी करें डाउनलोड
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस नोटिफिकेशन के बाद इस परीक्षा के लिए आवेदन किए गए उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड इसके ऑफिशल वेबसाइट से जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। बिना एडमिट कार्ड के देना वर्जित माना जाएगा इसलिए सभी उम्मीदवारों को जल्द से जल्द इसका एडमिट कार्ड डाउनलोड करके अपने पास रख लेना चाहिए।
ऐसे में अगर कोई भी उम्मीदवार CUET UG Admit Card 2024 को डाउनलोड करना चाहते हैं या इससे जुड़ा जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो यह लेख उनके लिए ही है। इस लेख के द्वारा हमने आपको बताया है कि आप कैसे CUET UG Admit Card 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। तो आप भी इन सभी चीजों के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लेख को अंत तक पूरा पढ़ें।
CUET UG Admit Card 2024 Overview
| परीक्षा संचालन संगठन | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) |
| परीक्षा का नाम | कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2024 |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन |
| परीक्षा की आवृत्ति | वार्षिक |
| CUET UG Admit Card 2024 | 13 मई 2024 |
| CUET UG Exam 2024 की तिथि | 15 से 18 मई 2024 |
| ऑफिसियल वेबसाइट |
CUET UG Exam 2024 कहां और कितने केंद्रो पर होगी?
आपको बता दें कि CUET UG Exam 2024 का आयोजन कुल मिलाकर 380 शहरों में किया जा रहा है जिसमें से 26 शहर भारत के बाहर मौजूद हैं। इस परीक्षा के अंतर्गत देशभर में मौजूद 261 यूनिवर्सिटी में अभ्यर्थियों का एडमिशन लिया जाएगा। 15 मई से शुरू होने वाली सीयूईटी यूजी परीक्षा 2024 में इस बार कुल मिलाकर 63 टेस्ट पेपर शामिल है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 13 मई को ही जारी कर दिया गया था। इस परीक्षा में विशिष्ट विषयों और सामान्य परीक्षा के लिए 60 मिनट का समय तय किया गया है जबकि दूसरे पेपर के लिए यह समय सीमा सिर्फ 45 मिनट रखा गया है।
CUET UG Exam 2024 कब से होगी शुरू?
आपको बता दे की नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के द्वारा लि जाने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2024 का परीक्षा 15 मई से शुरू होने वाला है। वही यह 15 तारीख से लेकर 18 मई 2024 तक आयोजित किया जाएगा। इसमें अलग-अलग उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग तारीख रखा गया है जो एडमिट कार्ड को देखकर अपने तारीफ का पता लगा सकते हैं। इसका मतलब है कि यह परीक्षा 26 शहरों में 15, 16, 17 और 18 तारीख को होने वाला है।
CUET UG Admit Card 2024 प्राप्त करने वाले कुल उम्मीदवारों की संख्या।
भारत में हर साल CUET UG Exam में लाखों उम्मीदवार आवेदन करते हैं ऐसे ही इस बार भी उम्मीदवारों की संख्या काफी ज्यादा है। आपको बता दे की साल 2024 में CUET UG Exam 2024 के लिए तकरीबन 13.48 लाख उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने वाले हैं। इन सभी उम्मीदवारों में 7.17 पुरुष उम्मीदवार है जबकि 6.30 लाख महिला उम्मीदवार है। वही साल 2024 में पिछले साल के तुलना में तकरीबन 1 लाख कम उम्मीदवार पाए गए हैं।
CUET UG Admit Card 2024 उल्लेखित विवरण।
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट में बैठने के लिए सभी उम्मीदवारों के पास उनका एडमिट कार्ड होना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड प्राप्त करने के बाद सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दिए गए उल्लेखित विवरण को एक बार जांच लेना चाहिए। लेकिन आपको इसके बारे में जानकारी नहीं है तो हम आपको बता दें कि एडमिट कार्ड पर उल्लेखित विवरण कुछ इस प्रकार के होते हैं:-
- उम्मीदवार का पूरा नाम
- पंजीकरण संख्या
- उम्मीदवार का रोल नंबर
- उम्मीदवार का फोटो
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर
- बिहार एसटीईटी परीक्षा तिथि
- परीक्षा स्थान/स्थल
- परीक्षा का समय
- शिफ्ट टाइमिंग
- हाजिरी का समय
- परीक्षा का नाम
CUET UG Admit Card 2024 Download
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम की परीक्षा देने के लिए सभी उम्मीदवारों के पास एडमिट कार्ड होना बेहद ही आवश्यक है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार इसके ऑफिशल पोर्टल पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
अगर किसी भी उम्मीदवार को CUET UG Admit Card 2024 Download करने में कोई भी परेशानी आ रही है तो वह नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से पड़कर अपना एडमिट कार्ड बेहद ही आसानी के साथ डाउनलोड कर सकते हैं।
- सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के ऑफिसियल वेबसाइट पर जानी होगी।
- इस वेबसाइट पर जाने के लिए आप यहां पर दिए गए लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं:- https://www.nta.ac.in/Home
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आप इसके ऑफिशल वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाएंगे।
- होम पेज पर पहुंचने के बाद आपको वहां पर दिए गए CUET UG Admit Card 2024 के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- इस पेज पर सबसे पहले आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा और इसके बाद पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको वहां पर दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करके नीचे दिए समित बटन पर क्लिक करना है।
- सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद अगले पेज पर आपका एडमिट कार्ड खुलकर आ जाएगा।
- वही एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए वहां पर दिए डाउनलोड बटन पर क्लिक करना है जिसके बाद आपके कंप्यूटर या मोबाइल पर पीडीएफ फॉर्म में आपका एडमिट कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।
CUET UG Admit Card 2024 के साथ ले जाने वाले कुछ जरुरी दस्तावेज और संबंधित निर्देश।
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) परीक्षा में बैठने के लिए सभी उम्मीदवारों के पास एडमिट कार्ड तो होना अनिवार्य है लेकिन इसके साथ उन्हें कुछ और बातों का भी ध्यान देना होगा। सबसे पहले सभी उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड का फोटो कॉपी करवा लेना है। एडमिट कार्ड के साथ-साथ उम्मीदवारों को अपने पास अपना पासपोर्ट साइज फोटो भी रखनी होगी। साथ ही हम आपको बता दे कि उम्मीदवारों को मूल पहचान पत्र के रूप में पैन कार्ड, आधार कार्ड, मतदान पहचान पत्र या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेज भी रखने होंगे।
इन सभी बातों के अलावा उम्मीदवारों को कुछ और बातों का ध्यान देना होगा, जैसे सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दिए गए तारीख, समय और परीक्षा के अनुसार दिए गए केंद्र पर समय से पहले ही पहुंच जाना है। अगर कोई भी उम्मीदवार को किसी भी कारण वर्ष देरी होती है तो उन्हें परीक्षा नहीं देने दिया जाएगा। समय से न पहुंचने पर एग्जामिनेशन सेंटर का गेट बंद कर दिया जाएगा इसके बाद उम्मीदवारों की परीक्षा छूट सकती है। ऐसे में समय से पहले आपको परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाना है।
निष्कर्ष:
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम की परीक्षा का एडमिट कार्ड 13 मई 2024 को जारी कर दिया गया था जिसके बाद इस परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। CUET परीक्षा 2024 देने के लिए सभी उम्मीदवारों के पास एडमिट कार्ड होना अनिवार्य है। ऐसे में अगर आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की जानकारी प्राप्त करनी है या एडमिट कार्ड से जुड़ा कोई जानकारी प्राप्त करनी है तो ऊपर दिए गए लेख को अंत तक पूरा पढ़ें। उम्मीद है कि यह लेखक को पसंद आया होगा और इससे अच्छी जानकारी भी मिली होगी, इस लेख को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।






