HP Board Class 12 Result Declared 2024: HPBOSE 12वीं में लड़कियों का दबदबा! तीनों स्ट्रीम में मारी बाजी, टॉपर भी बेटियां
HP Board Class 12 Result Declared 2024: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 12वीं के 2024 के रिजल्ट को जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से आज तीनो स्ट्रीम साइंस, कोमर्स और आर्टस के नतीजे जारी कर दिए गए है।
जिन छात्रों ने हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा दी थी वह सभी छात्र अपना रिजल्ट हिमाचल प्रदेश बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट https://hobose.org/ जाकर चेक कर सकते है।
इस बार का रिजल्ट काफी अच्छा भी आया है। इस बारे के रिजल्ट में 73.76% छात्र पास हुए है।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (HPBOSE) की ओर से आज रिजल्ट जारी होने के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की है। जिसमे इस साल भी टॉप टेन में लड़किओं को ने बाजी मारी है। लेकिन सबसे बड़ी बात तो यह है की तीनो स्ट्रीम साइंस, कोमर्स और आर्ट्स लड़कियों ने बाजी मारी है।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (HPBOSE) ने आज तीनों स्ट्रीम के साइंस, कोमर्स और आर्ट्स साथ में रिजल्ट जारी किये है। तीनों स्ट्रीम में लकड़ियाँ आगे निकल गई है। इस बार के रिजल्ट में टॉप टेन में कुल 41 छात्रों ने अपनी जगह बनाई लेकिन उसमे से 30 छात्राएं है।
HP Board Class 12 Result Declared 2024: छात्र ऐसे चेक करें रिजल्ट
छात्र अपना रिजल्ट नीचे बताये गए तरीके से चेक कर सकते है।
- सबसे पहले छात्र को हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (HPBOSE) की आधिकारिक वेबसाइट https://hobose.org/ पर जाना है।
- इसके बाद होम पेज पर क्लास 12th रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करना है।
- अब छात्र को अपना रोल नंबर और डेट ऑफ़ बर्थ दर्ज करके पोर्टल में लॉग इन होना है।
- इतना करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट जारी हो जायेगा।
- छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।
- अंत में रिजल्ट की प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखे।
इस तरीके से छात्र अपने रिजल्ट चेक कर सकते है।
HP Board Class 12 Result Declared 2024: 12वीं स्ट्रीम वाइस टॉपर्स लिस्ट
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने स्ट्रीम वाइस टॉपर्स की लिस्ट को जारी किया है। जिसमे सबसे अधिक अंक साइंस स्ट्रीम के छात्र ने प्राप्त किये है। अगर बात की जाए साइंस स्ट्रीम के बारे में तो इस बार के रिजल्ट में दो लड़कियों ने साइंस स्ट्रीम में टॉप किया है।
कामाक्षी शर्मा और छाया चौहान ने इस बार साइंस स्ट्रीम में टॉप किया है। इन्होने 500 में 494 अंक प्राप्त किये है। इसके अलावा कोमर्स की बात की जाए तो शाव्या ने 98% प्राप्त करके टॉप किया है। इन्होने 500 अंक में से 490 अंक प्राप्त किये है।
इसके अलावा आर्ट्स स्ट्रीम की बात की जाए तो अर्शिता ने टॉप किया है। अर्शिता ने 500 में से 490 अंक प्राप्त किये है। इस तरीके से देखा जाए तो तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने बाजी मारी हैं।
HP Board Class 12 Result Declared 2024: पिछले साल इतने पास प्रतिशत
अगर बात की जाए पिछले वर्ष की तो पिछले साल 2023 में 79.74 पास प्रतिशत थे। जिसमे साइंस स्ट्रीम में ओजसविनी उपमन्यु ने 98.6% प्राप्त किये थे। कोमर्स में वृंदा ठाकुर ने 98.40% और आर्ट्स में तरनिजा शर्मा ने 97.4% प्राप्त किये थे।






