IIT Delhi MBA Course: अब IIT दिल्ली से MBA करते हुए भी कर सकते हैं नौकरी! जानिए कैसे
IIT Delhi MBA Course: अगर आपका भी MBA करने का सपना है लेकिन नौकरी के चलते आप MBA नहीं कर पा रहे है। तो आज की खबर आपके लिए काफी हेल्पफुल साबित हो सकती है।
दरअसल IIT दिल्ली ने MBA का एक ऐसा कोर्स launch किया है जिसमे अगर आप नौकरी भी कर रहे है तो MBA कर पाएगे। जो छात्र MBA करना चाहते है लेकिन नौकरी के चलते उनको समय नही मिल पाता है। ऐसे छात्रों को ध्यान में रखते हुए IIT दिल्ल्ली ने यह MBA कोर्स को लॉन्च किया है।
इस कोर्स के लिए आपको क्या करना होगा और पात्रता क्या रहने वाली है। इन सभी के बारे में जानने के लिए इस खबर को पूरा पढ़ें।
IIT Delhi MBA Course: IIT दिल्ली ने लॉन्च किया MBA कोर्स
दरअसल IIT दिल्ली ने एक ऐसा MBA कोर्स लॉन्च किया है जो नौकरीपेशा लोगो के लिए काफी मददरूप साबित होने वाला है। काफी लोग ऐसे होते है जो नौकरी के चलतेअपने MBA मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन करने का सपना पूरा नहीं कर पाते है। ऐसे लोगो को ध्यान में रखते हुए इस कोर्स को launch किया गया है।
IIT Delhi MBA Course: इसी साल शुरू होगा कोर्स
अगर आप इस कोर्स को करना चाहते है तो इसके लिए सबसे पहले आपको कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और वही से अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
लेकिन रजिस्ट्रेशन करवाने की अंतिम तारीख 31 मई 2024 तय की गई है आपको अंतिम डेट के पहले अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसी साल जुलाई महीने में यह कोर्स शुरू होगा और कोर्स की अवधि 2 साल की होने वाली है। लेकिन जिन उम्मीदवार के पास 3 साल का अनुभव है वही उम्मीदवार अपना पंजीकरण करवा सकते है।
IIT Delhi MBA Course: शाम 6 से 9 बजे तक होगे क्लासेस
अगर बात की जाए तो इस कोर्स के लिए एडमिशन लेने के बाद आपके क्लासेस का समय शाम 6 से रात्री के 9 बजे तक रहने वाला है। लेकिन कोर्स में एडमिशन के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम डेट 31 मई 2024 है।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। साथ साथ आपको ऑनलाइन आवेदन के लिए 2500 रूपये फीस का भुगतान करना होगा। आवेदनकर्ता UPI, नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड जैसे प्लेटफोर्म से आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते है।
IIT Delhi MBA Course: इन लोगो को मिलेगी फीस में छुट
लेकिन कोर्स में शामिल होने के लिए आपको एक एंट्रेंस एग्जाम देनी होगी। जो उम्मीदवार इस एग्जाम में पहले नंबर पर आयेगे उनको 100 फीसदी तक फीस में छुट भी दी जाएगी। इसके अलावा दुसरे नंबर पर आने वाले उम्मीदवार को 50 फीसदी तक की छुट दी जाएगी।
उम्मीदवार को लिखित परीक्षा देनी होगी साथ साथ इंटरव्यू से भी गुजरना होगा। आयुसीमा, पात्रता, फीस, योग्गता आदि जैसी जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद नोटिफिकेशन पढना होगा। ताकि आपको विस्तृत जानकारी मिल सके।
IIT Delhi MBA Course: आवेदन के लिए पात्रता
उम्मीदवार के पास कम से कम 60% स्नातक वाली डिग्री होना जरुरी है। इसके अलावा जो छात्र SC, ST और PH श्रेणी से है उनको न्यूमतम 55% अंक होने जरूरी है।
IIT Delhi MBA Course: महत्वपूर्ण डेट
9 जून 2024 के दिन लिखित में एग्जाम होगी। इसके बाद 22 जून के दिन इंटरव्यू होगा। इसके बाद विभाग के द्वारा कुछ सत्यापन करने की प्रोसेस भी होगी। जिसकी डेट के बारे में आपको आगे जानकारी मिलेगी।
अगर आप आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो 31 मई तक अपना आवेदन कर सकते है।






