Indian Army 10+2 TES 52 Entry के तहत कुल 90 पदों पर निकली बम्पर भर्ती, जाने आवेदन प्रक्रिया
भारतीय सेना में नौकरी पाने का सपना अधिकतर युवाओं का होता है, ऐसे में उन युवाओं के लिए एक खुशखबरी आ गई है। आपको बता दे कि भारतीय सेना द्वारा 12 में तकनीकी प्रवेश योजना (TES) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके तहत भारतीय सेना टीईएस 52 के लिए आवेदन पत्र भरा जा रहा है।
ऐसे में इस भर्ती के लिए इच्छुक और इस भर्ती में रुचि रखने वाले उम्मीदवार इसका आवेदन फार्म 13 मई से भर सकते हैं। Indian Army 10+2 TES 52 के लिए आवेदन फॉर्म भरने हेतु सभी उम्मीदवारों को इसके ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
अगर आप इस भर्ती में आवेदन करना चाहते है या इस भर्ती में रुचि रखते हैं तो आपको इस भर्ती के बारे में और भी जानकारी प्राप्त करनी चाहिए। ऐसे में इस लेख के द्वारा हम आपको भारतीय सेना टीईएस 52 से जुड़ा सभी जानकारी देने वाले है।
साथ ही हम आपको इस भर्ती की आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, महत्वपूर्ण तिथि, आवेदन शुल्क आवेदन करने की प्रक्रिया आदि भी बताएंगे। तो आप भी इन सभी चीजों की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लेख को अंत तक पूरा पढ़ें।
Indian Army 10+2 TES 52 Recruitment 2024 Overview
| विभाग | भारतीय सेना |
| पद | भारतीय सेना टीईएस 52 |
| पद संख्या | 90 रिक्तियां |
| आवेदन करने की तिथि | 13 मई 2024 |
| अंतिम आवेदन करने की तिथि | 13 जून 2024 |
| अधिसूचना पीडीएफ | यहाँ डाउनलोड करें |
| ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट | www.joinindianarmy.nic.in |
Indian Army 10+2 TES 52 Recruitment – महत्वपूर्ण तिथि
आर्मी टीईएस 52 का इंतजार कर रहे सभी लोगों के लिए भारतीय सेना द्वारा खुशखबरी दी गई है। भारतीय सेना ने इस भर्ती में आवेदन करने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं उन्हें इसकी महत्वपूर्ण तिथि की ज्ञात होनी जरूरी है।
ऐसे में हम आपको बता दें कि Indian Army 10+2 TES 52 Recruitment में आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवार इसका आवेदन फार्म 13 मई 2024 से भर सकते हैं। वही इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 13 जून 2024 है। इस तिथि के बाद कोई भी उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म नहीं भर सकते हैं। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को इसके महत्वपूर्ण तिथि के अंतर्गत इसका आवेदन फॉर्म भरना होगा।
Indian Army 10+2 TES 52 Entry – आवेदन शुल्क
भारतीय सेना द्वारा आर्मी टीईएस 52 भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एक और खुशखबरी दी गई है। इस भर्ती में जनरल, ओबीसी, एससी और एसटी सभी वर्ग के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
लेकिन इन सभी के लिए एक और खुशखबरी किया है, कि इस भर्ती में आवेदन करने के लिए किसी भी उम्मीदवार को आवेदन शुल्क देने की जरूरत नहीं है। भारतीय सेना द्वारा आर्मी टीईएस 52 भर्ती के लिए आवेदन शुल्क जीरो रुपया रखा गया है।
Indian Army 10+2 TES 52 Recruitment 2024 – आयु सीमा
आर्मी टीईएस 52 भर्ती में आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को इसके आयु सीमा माप दंड को पूरा करना अनिवार्य है, तभी जाकर किसी भी उम्मीदवार को इसका पात्र माना जाएगा। हम आपको बता दें कि अगर कोई भी उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं तो उनकी न्यूनतम आयु 16 वर्ष 6 महीने होना चाहिए।
वही इस भर्ती में आवेदन करने हेतु आवेदक की अधिकतम आयु सीमा 19 वर्ष 6 महीना होना चाहिए। इसका मतलब है कि जिनका जन्म 2 जनवरी 2007 से लेकर 1 जनवरी 2008 के बीच हुआ है वही सिर्फ इस भर्ती में आवेदन करने के लिए पत्र है।
Indian Army 10+2 TES 52 Vacancy 2024 – शैक्षणिक योग्यता
तकनीकी प्रवेश योजना पाठ्यक्रम टीईएस 52 में आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को इसकी शैक्षणिक योग्यता को भी पूरा करना होगा। भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा में विज्ञान विषयों (गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान) में काम से कम 60% अंक प्राप्त होना अनिवार्य है, इसके साथ ही उम्मीदवार को जीईई मेंस 2024 परीक्षा में भी उपस्थित होना अनिवार्य है। अगर किसी भी व्यक्ति के पास यह सारे शैक्षणिक योग्यता मौजूद है तो वह इसके लिए आसानी से आवेदन कर सकता है।
Join Indian Army 10+2 TES 52 Recruitment – शारीरिक योग्यता
Indian Army 10+2 TES 52 Recruitment आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को इसके शारीरिक योग्यता मापदंडों को भी पूरा करना होगा तभी जाकर उन्हें इस भर्ती का योग माना जाएगा। इस भर्ती हेतु जरूरी शारीरिक योग्यता कुछ इस प्रकार है :-
- सभी उम्मीदवार की लंबाई कम से कम 140 सेमी होनी जरूरी है।
- सभी उम्मीदवारों का वजन कम से कम 35.3 किलोग्राम होना चाहिए।
- भर्ती के लिए उम्मीदवारों का बीएमआई परीक्षण भी किया जाएगा, जिसमें उनका बीएमआई 25 से नीचे होना चाहिए क्योंकि एक स्वस्थ सीमा का संकेत माना जाता है।
- इस भर्ती में आवेदन करने के लिए पुरुषों का कमर का आकार 90 सेंटीमीटर होना चाहिए वहीं महिलाओं का कमर का आकर 80 सेमी होना चाहिए।
Join Indian Army 10+2 TES 52 Entry – कुल पद और वेतनमान
भारतीय सेना द्वारा जारी किया गया आर्मी टीईएस 52 भर्ती में कुल 90 पद खाली है जिसके लिए उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। वही इस भर्ती में वेतनमान का बात किया जाए तो हम आपको बता दें कि इस का वेतनमान 21,000 रुपये से लेकर 37,900 रुपये के बीच होने वाला है।
Indian Army 10+2 TES 52 Recruitment 2024 – आवेदन प्रक्रिया
आर्मी टीईएस 52 भर्ती में आवेदन करने के लिए कोई भी उम्मीदवार को कहीं जाने की जरूरत नहीं है, इस भर्ती में आवेदन आप अपने घर से ही कर सकते हैं। Indian Army 10+2 TES 52 Recruitment 2024 में आवेदन करना चाहते हैं तो इसका तरीका हमने नीचे बताया है जिसे पढ़ कर आप पहले ही आसानी के साथ अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
- भारतीय सेना टीईएस 52 भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने हेतु सभी उम्मीदवारों को इसके ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके ऑफिशल वेबसाइट पर जाने के लिए आप यहां पर दिए गए लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं:- www.joinindianarmy.nic.in
- इस वेबसाइट पर जाने के बाद सबसे पहले आपको खुद का रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक आईडी भेजा जाएगा, जिसके द्वारा आप इस पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।
- इसके बाद आप अपना यूजर आईडी और पासवर्ड के मदद से इसमें लॉगिन कर ले और टीईएस 52 भर्ती के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने एक आवेदन पत्र खुलकर आएगा जिसे आपको सही-सही दर्ज करना होगा और आगे बढ़ना होगा।
- इसके बाद आपको अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क नहीं लग रहा है इसलिए आपको आवेदन शुल्क देने की जरूरत नहीं है।
- आवेदन फार्म को भरने और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद आपको इसे सबमिट कर देना है और इसका एक प्रिंटआउट निकलवा कर अपने पास रख लेना है।
निष्कर्ष:
भारतीय सेना द्वारा तकनीकी प्रवेश योजना पाठ्यक्रम टीईएस 52 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसके बाद इसका इंतजार कर रहे लोगों को एक खुशखबरी मिली है। लेकिन कोई भी इच्छुक या पात्र उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं।
तो इससे जुड़ी जानकारी प्राप्त कर लेनी जरूरी है। ऐसे में इस लेख के द्वारा हम आपको भारतीय सेना टीईएस 52 भर्ती 2024 से संबंधित सभी जानकारी विस्तार से बताए हैं। अगर आप इससे जुड़ा कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए लेख को अंत तक पढ़े। इस लेख को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।






