|

मारूति सुजुकी जल्दी लॉन्च करेगी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार “eVX” सिंगल चार्ज पर देगी 550 km का रेंज, फीचर्स देख नाचने लगे लोग

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में ग्राहकों के बीच लगातार इलेक्ट्रिक कारों (electric cars) के डिमांड बढ़ती जा रही है। इस सेगमेंट में टाटा मोटर्स (Tata Motors) का पूरी तरह से दबदबा है। और इसी को देखते हुए मारुति सुजुकी ने हाल ही में अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV, eVX को पेश किया है। यह SUV 2025 में भारतीय बाजार में लॉन्च होगी। eVX एक शानदार इलेक्ट्रिक SUV है जो कई अत्याधुनिक फीचर्स से लैस होगी।

टाटा मोटर्स (Tata Motors) भारत में कुल इलेक्ट्रिक कारों (electric cars) की बिक्री का 70 पर्सेट से अधिक अकेले बेचती है। अब इस सेगमेंट में ICE और CNG सेगमेंट की मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) एंट्री करने वाली है। एक खबर के मुताबिक, कंपनी साल 2025 में अपनी प्रीमियम लग्जरी आउटलेट NEXA के जरिए अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार (electric cars) मारुति eVX लॉन्च करेगी।

जाने इस गाड़ी की खासियत

इस रिपोर्ट के मुताबिक, मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) इंडिया के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर शशांक श्रीवास्तव (Shashank Srivastava) ने कहा कि, कंपनी अपनी अपकनिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी मारुति (electric SUV Maruti) eVX को NEXA आउटलेट के तहत मार्केट में इंट्रोडयूस करेगी।

बता दें कि मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) भारतीय कार मार्केट (Indian car market) के नॉन एसयूवी सेगमेंट (non-SUV segment) मे 65 पर्सेट की बाजार हिस्सेदारी रखती है। अब कंपनी की प्लानिंग एसयूवी सेगमेंट (SUV segment) में भी बाजार हिस्सेदारी तक पहुंचने की है। बता दें कि कंपनी एसयूवी सेगमेंट (SUV segment) में अभी जिम्नी (Jimny), फ्रॉक्स (Forex), ब्रेजा और बैंड विटारा (Brezza and Band Vitara) जैसी कार बेचती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

दमदार बैटरी

अपकमिंग मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) eVX में सिंगल और डुअल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप (dual electric motor setup) दोनों होंगे। मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) eVX में 60kwh की बैटरी दी जा सकती है, जो ग्राहकों को सिंगल चार्ज पर 550 किलोमीटर की रेंज ऑफर करेगी। यह SUV फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगी, जिससे 80% चार्ज केवल 30 मिनट में होगा। बता दें कि कई बार मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) eVX को टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है।

शानदार फीचर्स

फिचर्स की बात करें तो, eVX कई अत्यधिक फीचर से लैस होने वाला है इस में आपको LED हेडलैंप, LED टेललैंप, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग और कई अन्य फीचर्स भी शामिल हैं। इस SUV में ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) के फीचर्स भी होंगे, जैसे कि लेन डिपार्चर वार्निंग, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल।

आधुनिक इंटीरियर

इस एसयूवी eVX का इंटीरियर काफी स्टाइलिश और आधुनिक है। इसमें स्पेसियस केबिन, प्रीमियम सीट्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कई अन्य सुविधाएँ भी होगी जिसमें आपकों 5-सीटर और 7-सीटर दोनों विकल्प उपलब्ध होंगे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *