IPL 2024 Dhoni
|

IPL 2024: Dhoni का इंतजार कर रहे थे फैंस बैटिंग के लिए निकले जडेजा फिर जो हुआ वह देखकर नहीं रुकेगी हंसी

IPL 2024: चेपॉक के मैदान में सीएसके (CSK) और केके आर(KKR) मुकाबले में फैंस उम्मीद कर रहे थे कि अंत में महेंद्र सिंह धोनी बैटिंग करने के लिए आएंगे। लेकिन तभी ड्रेसिंग रूम से तैयार होकर रविंद्र जडेजा निकले और बैटिंग के लिए जाने लगे फेंस शांत होने दिख रहे थे कि नया ट्वीटस आ गया।

IPL 2024 Dhoni
IPL 2024 Dhoni

चेन्नई: आईपीएल 2024 में चेपॉक के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से था। मैच के अंतिम पलो में शिवम दुबे बोल्ड हो गए। उस समय चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए सिर्फ तीन रन चाहिए थे. वैसे तो महेंद्र सिंह धोनी 7-8 नंबर पर बैटिंग करने आते हैं. फिर भी चेपॉक पर फेंस उम्मीद कर रहे थे कि शायद उन्हें इस सीजन अपने मैदान पर पहली बार धोनी को बैटिंग करते हुए देखने का मौका मिल जाएगा।

जडेजा नहीं लिए फेंस के मजे

महेंद्र सिंह धोनी के बैटिंग आने की उम्मीद में फैंस काफी उत्साहित थे। तभी रविंद्रचंद्र जडेजा बैटिंग कीड में तैयार होकर ड्रेसिंग रूम से बाहर निकलने लगे. ऐसा लग रहा था कि वह बैटिंग के लिए ही जा रहे हैं. इसी बीच दर्शकों की आवाज थोड़ी कम हुई लेकिन तभी थोड़ा आगे जाने के बाद जडेजा यू टर्न लिया और ड्रेसिंग रूम में वापस चले गए। CSK के डगआउट में बैठे सपोर्ट स्टाफ भी यह देखकर हंसी नहीं रुक रही थी।

फिर मैदान में उतरे धोनी

रविंद्र जडेजा के वापस अंदर जाने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ड्रेसिंग रूम से निकले. जैसे ही वह ड्रेसिंग रूम से बाहर आए लोगों का खुशी देखने लायक था। पूरा स्टेडियम झूम रहा था फेंस उम्मीद कर रहे थे कि धोनी बाउंड्री से मैच फिनिश करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ तीन गेंद पर धोनी ने नाबाद एक रन की पारी के लिए उन्होंने मैच का विनिंग शॉट भी नहीं खेल।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

जडेजा प्लेयर ऑफ़ द मैच रहे

रविंद्र जडेजा की अगवाई में गेंदबाजी के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड 67 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इसके बदौलत सीएसके(CSK) ने केके आर (KKR) को 7 विकेट से मैच को हराया। प्लेयर ऑफ द मैच जडेजा ने चार ओवर में 18 रन देखकर 3 विकेट लिए और केके आर की टीम 9 विकेट पर 137 रन ही बना सके। सीएसके ने 17.4 और में तीन विकेट गावकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

20 वे ओवर में मुस्तफिजुर रहमान ने कोलकाता के उड़ाए होश

दरअसल कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी का 20 वा ओवर चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से इन्फॉर्म मुस्तफिजुर रहमान डाल रहे थे। इस ओवर में रहमान ने जो किया वह काफी तारीफ के काबिल था। T20 में पारी के आखिरी ओवर में 10 से 20 रन पड़ना लाजमी है। लेकिन मुस्तफिजुर ने सिर्फ दो रन दिए इतना ही नहीं बल्कि मुस्तफिजुर ने ओवर की पहली गेंद पर सेट बल्लेबाज श्रेयस को आउट किया। इसके अलावा ओवर की चौथी गेंद पर मिशेल स्टार्क को भी चलता किया। रहमान ने केकेआर (KKR) के खिलाफ चार ओवर में 22 रन देकर दो विकेट लिए।

पर्पल कैप होल्डर बने मुस्तफिजुर रहमान

अपने इस दमदार प्रदर्शन के चलते मुस्तफिजुर रहमान अब आईपीएल 2024 में नए पर्पल कैप होल्डर भी बन चुके हैं। उन्होंने इस आईपीएल सीजन में अब तक 9 विकेट ले चुके हैं. उनसे ज्यादा इस सीजन में अभी तक किसी गेंदबाज ने विकेट नहीं लिया है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *