UPSC NDA NA I Admit Card 2024: यूपीएससी एनडीए एनए 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड कब होगा जारी, 21 अप्रैल को होने वाली है परीक्षा
UPSC NDA NA I Admit Card 2024: संघ लोक सेवा आयोग के द्वारा देश भर में 21 अप्रैल के दिन यूपीएससी एनडीए एनए 1 की परीक्षा का आयोजन होने वाला हैं. परीक्षा की तारीख नजदीक आ रही हैं ऐसे में अभी तक एडमिट कार्ड के बारे में कोई जानकारी प्राप्त नही हुई हैं.
लेकिन अब ऐसे अभ्यर्थी का इतंजार खत्म हुआ हैं. जो अभ्यर्थी यूपीएससी एनडीए एनए 1 की एग्जाम देने वाले हैं. उनका बहुत ही जल्दी एडमिट कार्ड जारी होने वाला हैं.
यूपीएससी एनडीए एनए 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर https://upsc.gov.in/ जारी होगा. एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आप इसी ववेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेगे.
यूपीएससी एनडीए एनए 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड कब जारी होगा और जारी होने के बाद आप उसको कैसे डाउनलोड कर सकते हैं. इस बारे में जानने के लिए यह पोस्ट पूरी पढ़े.
UPSC NDA NA I Admit Card 2024: यूपीएससी एनडीए एनए 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड कब होगा जारी
UPSC संघ लोक सेवा आयोग के द्वारा एडमिट कार्ड कब तक जारी होगा इस बारे में कोई जानकारी अभी तक साझा नही की हैं. इस बारे में अभी तक कोई भी नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नही किया गया हैं.
लेकिन कुछ मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक माना जाता है की आने वाले दिनों में यानी की 21 अप्रैल के दिन यूपीएससी एनडीए एनए 1 की परीक्षा का आयोजन होने वाला हैं. ऐसे में परीक्षा नजदीक होने की वजह से इसी सप्ताह में यूपीएससी एनडीए एनए 1 परीक्षा एडमिट कार्ड जारी हो सकता हैं.
बता दे की ADN एग्जाम के जरिए भारतीय सेना में 208 पदों पर भर्ती होने वाली हैं. जबकि एनए एग्जाम के जरिए भारतीय नौसेना में 120 पदों पर भर्ती होने वाली हैं.
UPSC NDA NA I Admit Card 2024: एडमिट कार्ड के लिए क्या होगा जरूरी
एक बार एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने के बाद आपको एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं. लेकिन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको पंजीकरण नंबर और अपना डेट ऑफ़ बर्थ दर्ज करना होगा. इससे आप अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं.
UPSC NDA NA I Admit Card 2024: एडमिट कार्ड ऐसे करे डाउनलोड
यूपीएससी एनडीए एनए 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड इसी सप्ताह UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो सकता हैं. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आप नीचे बताये गए तरीके से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको UPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://upsc.gov.in/ पर जाना होगा.
- अब आपको होम पेज पर Whats New वाले ऑप्शन पर क्लिक करना हैं.
- अब आपको आगे एनडीए एनए एडमिट कार्ड 2024 वाले ऑप्शन पर क्लिक करना हैं.
- अब पंजीकरण संख्या, डेट ऑफ़ बर्थ और मांगी गई जानकारी को दर्ज करके आगे बढे.
- इतना करते ही आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड जारी हो जायेगा.
- अब आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड और चेक कर सकते हैं.
- आपको एडमिट कार्ड की एक कॉपी प्रिंट भी निकाल लेनी हैं.
तो कुछ इस आसान से तरीके से आप एडमिट कार्ड डाउनलोड और चेक कर सकते हैं.
UPSC NDA NA I Admit Card 2024: कितने शिफ्ट में होगी परीक्षा
अगर बात की जाए यूपीएससी एनडीए-1 परीक्षा के शिफ्ट के बारे में तो यह परीक्षा दो शिफ्ट में होने वाली हैं. जिसमे पहली शिफ्ट सुबह के समय 10 बजे से 12.30 बजे तक होने वाली हैं. जबकि दूसरी शिफ्ट 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक होने वाली हैं.
इस परीक्षा में दो पेपर होने वाले हैं. जिसमे पहला पेपर गणित का होगा जो कुल 300 अंक का होगा. इसके बाद दूसरा जनरल एबिलिटी टेस्ट होगा जो कुल 600 अंक का होगा.
इसके अलावा पेपर अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषा में होने वाला हैं. इसके बाद जो उम्मीदवार परीक्षा में सफल होते है उनको SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा. अभ्यर्थी इंटरव्यू में सफल होने के बाद उनको 2 जनवरी 2025 से शुरू होने वाले 153वें कोर्स और 115वें भारतीय नौसेना एकेडमिक कोर्स के लिए सेना, वायु सेना विंग और नौसेना में प्रवेश होगा.






