JEE Advanced Registration 2024: JEE Advanced 2024 रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, जानिए कैसे करें अप्लाई और कब होगी परीक्षा
JEE Advanced Registration 2024: जो उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने वाले है। उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल जेईई एडवांस्ड 2024 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानी की 27 अप्रैल से शुरू हो चुकी है।
उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड 2024 की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। लेकिन उम्मीदवार को अपना रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आवेदन शुल्क देना होगा और यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने वाली है।
आज हम आपको जेईई एडवांस्ड 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने का पूरा प्रोसेस बताने वाले है। साथ साथ उम्मीदवारों को कितना आवेदन शुल्क देना होगा इस बारे में भी आपको जानकारी देने वाले है। इसलिए आज की हमारी यह खबर पूरी पढ़ें।
JEE Advanced Registration 2024: जेईई एडवांस्ड 2024 रजिस्ट्रेशन के लिए महत्वपूर्ण तारीख
दरअसल इससे पहले 21 अप्रैल से जेईई एडवांस्ड 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने वाली थी। लेकिन इस डेट को NTA ने आगे बढ़ा दिया था। लेकिन अब आज से यानी की 27 अप्रैल से जेईई एडवांस्ड 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और यह प्रक्रिया अंतिम दिन 7 मई 2024 तक चलने वाली है। उम्मीदवार 10 मई तक अपना आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते है।
JEE Advanced Registration 2024: कौन कर सकता है जेईई एडवांस्ड 2024 के लिए आवेदन
अगर बात की जाए आवेदन के बारे में तो अभी कुछ दिन पहले ही NTA नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन्स 2024 का रिजल्ट जारी किया था। इस रिजल्ट में जिन उम्मीदवारों ने कट-ऑफ़ नंबर के बराबर या इससे अधिक अंक प्राप्त किये है। वह सभी उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड 2024 के अपना पंजीकरण करवा सकते है।
इसके अलावा NTA ने बताया है की इस साल 2 लाख 50 हजार से अधिक छात्रों ने जेईई मेन्स कट-ऑफ़ पास किया है और जेईई एडवांस्ड 2024 की परीक्षा में बैठने वाले है। ऐसे सभी उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड 2024 के लिए आवेदन कर सकते है।
यह आवेदन कैसे होगा और कैसे आपको शुल्क का भुगतान करना होगा जानने के लिए आगे की पोस्ट को पढ़ें।
JEE Advanced Registration 2024: जेईई एडवांस्ड 2024 के लिए ऐसे करे आवेदन
जेईई एडवांस्ड 2024 के लिए आवेदन करना चाहते है तो नीचे बताये गए स्टेप को फ़ॉलो करें।
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट https://jeeadv.ac.in/ पर जाना है।
- अब होम पेज पर जेईई एडवांस्ड 2024 वाले लिंक पर क्लिक करना है।
- अब कुछ जरूरी जानकारी और पंजीकरण संख्या दर्ज करके आपको आगे बढना है।
- अब फॉर्म में मांगी गई जानकारी को भरकर अकाउंट पर जाना है।
- इसके बाद मांगे गए आवेदन शुल्क को भर ले।
- इतना हो जाने के बाद अंत में सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इस तरीके से आपका पंजीकरण हो जायेगा अब रजिस्ट्रेशन की हार्ड कॉपी की प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखे।
इस आसान से तरीके से उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड 2024 के लिए अपना आवेदन कर सकते है।
JEE Advanced Registration 2024: जेईई एडवांस्ड 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन फीस
जेईई एडवांस्ड 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन फीस की जानकारी हमने नीचे दी है।
- SC, ST और PWD कैटेगेरी के उम्मीदवारों को 1600 रूपये आवेदन शुल्क देना होगा।
- सभी वर्ग की फिमेल उम्मीदवार को 1600 रूपये आवेदन शुल्क देना होगा।
- बाकी सभी आवेदकों को 3200 रूपये आवेदन शुल्क देना होगा।
उम्मीदवार आवेदन शुल्क नेट बैंकिंग, UPI और अन्य प्लेटफोर्म से अपना आवेदन शुल्क दे सकते है।
JEE Advanced 2024 जरूरी तारीखें
कुछ जरूरी तारीखे निम्नलिखित है:
- जेईई एडवांस्ड 2024 के लिए शुरूआती रजिस्ट्रेशन तारीख- 27 अप्रैल 2024
- जेईई एडवांस्ड 2024 के लिए अंतिम रजिस्ट्रेशन तारीख- 7 मई 2024
- जेईई एडवांस्ड 2024 पंजीकरण के लिए आवेदन शुल्क देने की अंतिम तारीख 10 मई 2024
- जेईई एडवांस्ड 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख – 17 मई से 26 मई के बीच
- जेईई एडवांस्ड 2024 की परीक्षा आयोजित तारीख – 26 मई 2024
जेईई एडवांस्ड 2024 की परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होने वाली है। जिसमे से पहली शिफ्ट सुबह के 9 बजे से दोपहर के 12 बजे तक होगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर के 2:30 बजे से 5:30 बजे तक होगी। ध्यान रहे की बीना एडमिट कार के उम्मीदवार को प्रवेश नही मिलेगा इसलिए एडमिट कार्ड उम्मीदवार अपने साथ लेकर जाए।






