|

KCET 2024 Admit Card Out: कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET) 2024 का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

KCET 2024 Admit Card Out: जो उम्मीदवार कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET 2024) में शामिल होने वाले हैं. उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं।

दरअसल कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET 2024) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं. कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) के द्वारा कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET 2024) के एडमिट कार्ड को जारी कर दिया गया हैं.

अब आने वाले कुछ ही दिनों के बाद यानी की 18 और 19 अप्रैल के दिन कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET 2024) होने वाली हैं. परीक्षा के कुछ ही दिनों पहले यानी की आज के दिन कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET 2024) का एडमिट कार्ड जारी हो चूका हैं.

आप एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://kea.kar.nic.in/ पर जाना होगा. आप इस वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने का पूरा तरीका और एग्जाम से जुडी सभी जानकारी आज हम आपको इस पोस्ट में बताने वाले हैं. इसलिए आज की हमारी इस पोस्ट को पूरा पढ़े.

KCET 2024 Admit Card Out: कब होगी परीक्षा

अगर बात की जाए कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा के बारे में तो यह परीक्षा 18 और 19 अप्रैल के दिन होने वाली हैं. इसके अलावा कन्नड़ भाषा की परीक्षा 20 अप्रैल के दिन आयोजित की जाएगी.

KCET 2024 Admit Card Out: क्या होगा परीक्षा पैटर्न

अगर बात की जाए परीक्षा पैटर्न के बारे में तो गणित, भौतिक और रसायन विज्ञान यह तीन विषय उम्मीदवारों को कवर करने होगे. जो 180 प्रश्न होने वाले हैं. प्रत्येक प्रश्न का 1 मार्क्स रखा गया हैं. यानी की एक प्रश्न सही देने पर आपको 1 अंक की प्राप्ति होगी.

यह पूरी परीक्षा 1 घंटे और 20 मिनट चलेगी. उम्मदीवार को एग्जाम होल पर आधे घंटे से पहले पहुंचना होगा. ताकि एग्जाम में आपको कोई परेशानी का सामना न करना पड़े.

KCET 2024 Admit Card Out: एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए क्या है जरूरी

एडमिट कार्ड आपको विभाग की वेबसाइट से ऑनलाइन ही डाउनलोड करना होगा. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको कुछ लॉग इन डिटेल्स को दर्ज करना होगा. जो निम्नलिखित हैं:

  • पंजीकरण या फिर आवेदन संख्या
  • उम्मीदवार के नाम के पहले पांच अक्षर
  • डेट ऑफ़ बर्थ
  • पासवर्ड या सुरक्षा कोड

KCET 2024 Admit Card Out: एडमिट कार्ड कैसे करे डाउनलोड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के ली आपको नीचे बताये गए स्टेप को फ़ॉलो करना होगा.

स्टेप 1: सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://cetonline.karnataka.gov.in/kea/ पर जाना हैं.

स्टेप 2: अब होम पेज पर KCET एडमिट कार्ड वाले ऑप्शन पर क्लिक करे.

स्टेप 3: अब आपको अगली स्क्रीन पर लॉग इन करने के लिए कहा जायेगा. आपको आवेदन संख्या और डेट ऑफ़ बर्थ के माध्यम से पोर्टल पर लॉग इन होना हैं.

स्टेप 4: अब आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड जारी हो जायेगा.

स्टेप 5: अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करे और उसकी प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखे.

तो कुछ इस आसान से तरीके से आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *