KVS Admission List 2024: केंद्रीय विद्यालय क्लास 1 पहली लिस्ट में नाम जारी होने पर क्या करें अभिभावक, जाने कब जारी होगी दूसरी लिस्ट
KVS Admission List 2024: अगर आपने अपने बच्चे के एडमिशन के लिए केंद्रीय विद्यालय क्लास 1 के अप्लाई किया था। तो यह खबर आपके लिए काफी मददरूप साबित हो सकती है।
दरअसल जिन अभिभावकों ने केंद्रीय विद्यालय में अपने बच्चे के एडमिशन के लिए क्लास 1 में अप्लाई किया था। उन सभी की लोटरी सिस्टम का रिजल्ट कारी हो चूका है। यानी की अगर आपके बच्चे का नाम इस लिस्ट में है तो आपके बच्चे का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय क्लास 1 में हो चूका है।
लेकिन अगरआपके बच्चे का नाम इस लिस्ट में जारी नही होता है तो आपको और थोड़े दिन का इंतजार करना होगा क्योंकि केंद्रीय विद्यालय KVS बहुत ही जल्दी दूसरी लिस्ट जारी करेगा। अगर सीट खाली रहे तब दूसरी लिस्ट जारी की जा सकती है।
लेकिन केंद्रीय विद्यालय क्लास 1 के लिए अप्लाई करने के बाद लिस्ट में नाम जारी होने के बाद अभिभावकों को आगे क्या करना है। इस बारे में जानकारी देने वाले है। साथ साथ जारी हुई लोटरी सिस्टम रिजल्ट की लिस्ट चेक करने का तरीका भी बताने वाले है।
KVS Admission List 2024: केवीएस एडमिशन लिस्ट 2024 कैसे चेक करें?
केवीएस एडमिशन लिस्ट 2024 चेक करने के लिए आपको नीचे बताए गए स्टेप को फ़ॉलो करना है।
स्टेप 1: सबसे पहले तो आपको KVS की आधिकारिक वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in/ पर जाना है।
स्टेप 2: अब आपको होम पेज पर KVS Admission 2024-25 वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
स्टेप 3: अब आपको आगे वाले पेज पर KV Lottery Results 2024 वाली लिंक दिखेगी इस लिंक पर क्लिक करना है।
स्टेप 4: अब अपना पंजीकरण नंबर या फिर आवेदन नंबर दर्ज करके पोर्टल पर लॉग इन करें।
स्टेप 5: इतना करते ही आपकी स्क्रीन पर केंद्रीय विद्यालय क्लास 1 की लोटरी सिस्टम लिस्ट जारी हो जाएगी।
इन पांच स्टेप से आप केंद्रीय विद्यालय क्लास 1 की मेरिट लिस्ट को देख सकते है।
KVS Admission List 2024: पहली लिस्ट में नाम जारी होने के बाद क्या करें
अब मान लीजिए की आपने ऊपर बताये गए तरीके से लिस्ट चेक की है। इस लिस्ट में आपके बच्चे का नाम आता है तो यह बहुत ही ख़ुशी की बात है। लिस्ट में नाम जारी होने के बाद अभिभावकों को अपनी नजदीकी केंद्रीय विद्यालय में रिपोर्ट करना है।
केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन लेटर के साथ साथ आपको डोक्युमेंट भी देने होगे। इसलिए अपने साथ सभी डोक्युमेंट को ले जाए।
KVS Admission List 2024: पहली लिस्ट में नाम नही आने पर क्या करें
लेकिन अगर आपके बच्चे का नाम पहली लिस्ट में नही आता है। तो ऐसे में आपको दूसरी लिस्ट का इंतजार करना होगा। अगर सीट खाली रहती है तो केंद्रीय विद्यालय दूसरी लिस्ट जारी करता है। दूसरी लिस्ट 29 अप्रैल के दिन जारी होगी।
29 अप्रैल के दिन लिस्ट जारी होने के बाद भी सीट खाली रहती तो ऐसे में केंद्रीय विद्यालय तीसरी लिस्ट जारी कर सकता है। केंद्रीय विद्यालय की ओर से तीसरी लिस्ट 8 मई 2024 को जारी किया जायेगा।






