|

MP Board Result 2024: एमपीबीएससी 5वीं और 8वीं कक्षा का रिजल्ट इसी सप्ताह होगा जारी, उसके बाद जारी होगा 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट

MP Board Result 2024: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSC) के द्वारा बहुत ही जल्दी सभी कक्षा के रिजल्ट जारी हो सकते है। ऐसा माना जा रहा है की मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSC) के द्वारा सबसे पहले 5वीं और 8वीं कक्षा के रिजल्ट को जारी किया जायेगा। कक्षा 5 और 8 का रिजल्ट संभवत: इसी सप्ताह जारी हो सकता हैं।

लेकिन कुछ मिली जानकारी के मुताबिक़ माना जा रहा है की पहले कक्षा 5 और 8 के रिजल्ट जारी होने के बाद कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी होगा। अब छात्रों को ज्यादा लंबे समय तक रिजल्ट इंतजार नही करना होगा। इसी महीने MP बोर्ड के द्वारा रिजल्ट जारी करने की कोशिश रह सकती है।

MP Board Result 2024: इन सभी वेबसाइट पर छात्र रखे अपनी नजर

एमपी बोर्ड के द्वारा रिजल्ट जारी करने के बाद छात्र विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। छात्रों को नीचे दी गई दोनों वेबसाइट पर नजर रखनी होगी। इन दोनों वेबसाइट पर ही रिजल्ट के बारे में नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। इसके बाद रिजल्ट भी जारी होगा।

  1. https://mpresults.nic.in/
  2. https://mpbse.nic.in/

रिजल्ट उपरोक्त वेबसाइट जारी हो सकता है। लेकिन रिजल्ट जारी होने के बाद उसको चेक करने का तरीका हमने इसी पोस्ट में आगे बताया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

MP Board Result 2024: पिछले साल कैसा रहा रिजल्ट

अगर बात की जाए पिछले साल 2023 एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के बारे तो पिछले साल लगभग 8,15,364 छात्रों ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी। जिसमे से 5,15,955 छात्र पास हुए थे। यानी की पिछले साल 63.2 प्रतिशत रिजल्ट रहा था।

अगर बात की जाए 12वीं बोर्ड के रिजल्ट के बारे में तो 7,27,044 छात्रों ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी। जिसमे से 4,01,366 अभ्यर्थी पास हुए थे। यानी की पिछले साल 12वीं का रिजल्ट 55.28 प्रतिशत रहा था।

MP Board Result 2024: ऐसे चेक करे अपना रिजल्ट

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे बताये गये स्टेप को फ़ॉलो करे।

स्टेप 1: रिजल्ट चेक करने के सबसे पहले तो आपको मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSC) की आधिकारिक वेबसाइट https://mpresults.nic.in/ पर जाना हैं।

स्टेप 2: अब आपको होम पेज पर एमपीबीएससी 10वीं परिणाम या फिर एमपीबीएससी 12वीं परिणाम वाले ऑप्शन का चुनाव करना है।

स्टेप 3: अब आपको अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना है।

स्टेप 4: इतना हो जाने के बाद सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक करे।

स्टेप 5: इतना करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर जारी हो जायेगा।

स्टेप 6: अंत में रिजल्ट की प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखे।

इस आसान से तरीके से आप अपने बोर्ड रिजल्ट को चेक कर सकते है।

MP Board Result 2024: कम अंक आने पर क्या करे

मान लीजिए की रिजल्ट जारी होने के बाद आपको लग रहा है की आपके अंक कम आये है। तो ऐसे में आप अपनी कॉपी चेक करवा सकते है। इसके लिए भी विभाग के द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा।

अपनी कॉपी दुबारा चेक करवाने के लिए आपको फॉर्म भरना होगा। इसलिए कम अंक आने पर आपको चिंता करने की जरूरत नही आप अपनी कॉपी को दुबारा चेक करवा सकते है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *