Nagaland Board HSLC Result 2024: नागालैंड बोर्ड HSLC रिजल्ट 2024: इंतज़ार खत्म! जानिए कब आएगा और कैसे करें डाउनलोड
Nagaland Board HSLC Result 2024: नागालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है।
दरअसल नागालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से आज यानी की 23 अप्रैल के दिन एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसमे नागालैंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट डेट की घोषणा कर दी गई है।
नागालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 13 फरवरी से शुरू कर दी गई थी और यह परीक्षा 23 फरवरी तक चली थी। लेकिन अब लंबे समय के इंतजार के बाद नागालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन इन सभी छात्रों का रिजल्ट जारी करने वाला है।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट नागालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट https://nbsenl.edu.in/ पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
नागालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से कब तक रिजल्ट जारी होगा रिजल्ट चेक करने का तरीका आज हम आपको इस पोस्ट में बताने वाले है। इसलिए आज की हमारी इस पोस्ट में आप अंत तक बने रहिए और पोस्ट को पूरा पढ़े।
Nagaland Board HSLC Result 2024: नागालैंड बोर्ड कब हुई थी कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा
दरअसल नागालैंड बोर्ड ने फरवरी महीने में यानी की 13 फरवरी से 23 फरवरी तक कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा का आयोजन किया था। यह परीक्षा सिर्फ एक ही शिफ्ट में आयोजित हुई थी और परीक्षा का समय सुबह 9 से 12 का रखा गया था।
अब 23 फरवरी को परीक्षा पूर्ण होने के बाद काफी लंबे समय के बाद रिजल्ट जारी होने वाला है। छात्रों को भी अपने रिजल्ट का इंतजार है जो अब बहुत ही जल्द खत्म होने वाला है।
Nagaland Board HSLC Result 2024: कब आएगा रिजल्ट
अगर बात की जाए रिजल्ट के बारे में तो नागालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से आज के दिन यानी 23 अप्रैल के दिन एक अधिसूचना जारी की गई है। जसमे बताया गया है की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट 26 अप्रैल 2024 के जारी कर दिए जायेगा। अब छात्रों को सिर्फ तीन दिन का इंतजार करना है इसके बाद छात्रों को अपना रिजल्ट मिल जायेगा।
Nagaland Board HSLC Result 2024: ऐसे चेक करे अपना रिजल्ट
छात्र रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे बताये गए चरणों का पालन करें।
स्टेप 1: सबसे पहले छात्रों को नागालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट https://nbsenl.edu.in/ पर जाना है।
स्टेप 2: इसके बाद अगर आप कक्षा 10वीं का रिजल्ट चेक करना चाहते है तो होम पेज पर HSLC Result 2024 वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। अगर आप कक्षा 12वीं का रिजल्ट चेक करना चाहते है तो आपको HSSLC result 2024 वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
स्टेप 3: अब पोर्टल में लॉग इन करने के लिए कहा जायेगा आपको पोर्टल में लॉग इन होने के लिए अपना रोल नंबर और डेट ऑफ़ बर्थ दर्ज करना है। इसके बाद सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
स्टेप 4: इतना करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट जारी हो जायेगा आप अपने रिजल्ट को चेक कर सकते है।
स्टेप 5: अंत में आपको रिजल्ट की प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखनी है।
तो इस आसान से 5 स्टेप में आप नागालैंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते है।
Nagaland Board HSLC Result 2024: पिछले साल का रिजल्ट
अगर कोई छात्र अपने रिजल्ट से खुश नही है या फिर असंतुष्ट है तो छात्र अपने कॉपी का रिचेकिंग करवा सकते है। यह प्रक्रिया रिजल्ट जारी होने के बाद की जाएगी। जिसमे आपको रिचेकिंग के लिए शुल्क का भुगतान भी करना होगा।
अगर बात की जाए पिछले साल के रिजल्ट के बारे में तो पिछले साल का रिजल्ट काफी अच्छा रहा था। पिछले साल HSLC का 70.32 फीसदी रिजल्ट रहा था। जो की पास प्रतिशत माना जाता है।






