Stock Market LIVE Today: शेयर बाजार में खरीदारी के संकेत, बनाएं ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी

Stock Market LIVE: शेयर बाजार में बुधवार को तगड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है. ईद के अवसर पर गुरुवार (11 मई) को बाजार बंद रहेंगे. बाजार पर वीकली एक्सपायरी और ग्लोबल संकेतों का असर रहेगा. इससे पहले मंगलवार को रिकॉर्ड हाई के बाद मुनाफावसूली हुई थी. सेंसेक्स 58 अंक नीचे 74,683 पर बंद हुआ था.

Stock Market LIVE: अमेरिकी शेयर बाजारों में रिकवरी

  • निचले स्तरों से सुधरकर अमेरिकी बाजार बंद, डाओ 300 अंकों की रिकवरी, सपाट बंद
  • नैस्डैक करीब पौने दो सौ अंक सुधरकर 52 अंक ऊपर बंद
  • आज आने वाले महंगाई के आकड़ो पर बाजार की नज़र
  • महंगाई दर 3.4% रहने का अनुमान
  • आने आने वाली Fed मीटिंग मिनट्स पर भी नज़र
  • 10-ईयर यील्ड में 7 bps की कमज़ोरी 4.35% के पास, डॉलर इंडेक्स 104 के पास

Stock Market LIVE: ग्लोबल कमोडिटी मार्केट अपडेट्स 

  • कच्चा तेल लगातार दूसरे दिन कमज़ोर, 1% गिरकर 89 डॉलर के पास
  • सोने-चांदी में रिकॉर्ड बनने का सिलसिला जारी
  • बेस मेटल में चमक बरकरार, कॉपर, जिंक में लगातार तीसरे दिन बढ़त जारी

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *