|

Tesla in India: फैक्‍ट्री के लिए जमीन तलाशने भारत आ रही टेस्ला की टीम, इन राज्‍यों को मिलेगी प्राथमिकता

नई दिल्ली। Tesla in India: अमेरिका की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला भारत में अपने संयंत्र के लिए उपयुक्त स्थान की तलाश करने के लिए इस महीने के आखिरी में भारत एक टीम भेजेगी। कंपनी ने यह कदम ऐसे समय उठाया है जब Electric Vehicles  की मांग धीमी हो रही है और अमेरिका और चीन जैसे बड़े बाजारों में कंपनी को अत्यधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। मांग में कमी के चलते पहली तिमाही में कंपनी की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है।

Financial Times  की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी द्वारा भेजी जाने वाली टीम उन राज्यों को प्राथमिकता देगी जहां पर ऑटोमोटिव हब पहले से हैं। ऐसे प्रदेशों में Maharashtra, Gujarat और Tamil Nadu प्रमुख हैं। इस संयंत्र पर दो से तीन अरब डालर का निवेश किए जाने की संभावना है। हालांकि जब इस संबंध में टेस्ला से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उसने कोई भी जवाब नहीं दिया।

भारत ने पिछले महीने ऐसी Electric Cars  पर आयात कर कम कर दिया था, जो कम से कम देश में 50 करोड़ डाॅलर का निवेश करें और तीन साल के अंदर घरेलू Manufacturing  के लिए प्रतिबद्ध हों। टेस्ला के कर्ताधर्ता elon musk  वर्षों से भारतीय बाजार में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनसे स्थानीय Manufacturing के लिए प्रतिबद्धता चाहती है।

पिछले साल जून में जब प्रधानमंत्री Narendra Modi अमेरिका की यात्रा पर गए थे तो उनसे मस्क ने मुलाकात भी की थी। कंपनी ने पिछले साल जुलाई में कहा था कि वह 24,000 डॉलर की कीमत वाली ईवी का उत्पादन करने के लिए भारत में एक कारखाना बनाने में रुचि रखती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *