Summer Tips: गर्मी में फलों और सब्जियों को फ्रीज में करे ऐसे स्टोर, लंबे समय तक रहेंगे फ्रेश
Summer Tips: अब गर्मी का मौसम धीरे धीरे चालु हो रहा हैं. ऐसे में हमे घर की वस्तु का अधिक रख रखाव करने की जरूरत पड़ती हैं. क्योंकि गर्मी में अगर वस्तु का रख रखाव अच्छे से ना किया जाए तो वह जल्दी ही खराब हो सकती हैं।
आमतौर पर हमे गर्मी के मौसम में फलों और सब्जियों पर अधिक ध्यान देना होता हैं. अगर सही से ध्यान ना दिया जाए तो उनकी ताजगी जल्दी खत्म हो जाती है और फिर खाने लायक नही रहते हैं।
लेकिन आज के समय में फ्रीज है जिसमे अगर फलों और सब्जियों को रखा जाए तो वह लंबे समय तक फ्रेश रहते हैं. लेकिन कई बार ऐसा होता है की फ्री में रखने के बाद भी जल्द ही फल और सब्जी बिगड़ जाती हैं. ऐसा होने के पीछे फ्रीज का सही तरीके से इस्तेमाल नही करने से होता हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसी Summer Tips बताने वाले हैं. जिसे आजमाकर आप फलों और सब्जियों को लंबे समय तक फ्रेश रख सकते हैं।
फ्रीज को लंबे समय तक खुला ना छोड़े
जब आप फ्रीज में फल औ सब्जी रखते हैं. तो रखने के बाद फ्रीज को लोक कर दे. फ्रीज को बार-बार ना खोले. कई लोग होते है जो दिन में कई बार फ्रीज को खोलते रहते हैं. लेकिन आपको ऐसा नही करना चाहिए।
अगर आपको फ्रीज में रखी किसी चीज की जरूरत हैं. तो एक बार में ही सारी वस्तु को निकाल ले. बार-बार फ्रीज खोलने से फ्रीज का तापमान सही नही रहता हैं। इसी वजह से सब्जी और फल फ्रीज में रखने के बाद भी जल्दी बिगड़ जाते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है. तो बार-बार फ्रीज खोलने की आदत छोड़ दे.
फ्रीज में गीले आइटम स्टोर करने से बचे
कुछ लोग सब्जी और फलो को धोने के बाद गीले ही फ्रीज में स्टोर कर देते हैं. अगर आप भी ऐसा कर रहे है तो ऐसा नही करना हैं. फलो और सब्जियों को धोने के बाद उनको कपड़ो से अच्छे पोछ ले. इसके बाद सुख जाने पर फ्रीज में स्टोर करे.
फ्रीज में आप जहाँ फल और सब्जी रखते है. वहां फल और सब्जी के आसपास गीली वस्तु रखने से बचे. सब्जी और फल फ्रीज में इस तरीके से रखने से वह लंबे समय तक ताजा रहते हैं.
फ्रीज की क्लीनिंग और सर्विस कराए
फ्रीज को समय समय पर सर्विस कराना भी जरुरी होता हैं. अगर आपके फ्रीज का कुलिंग सही नही हैं. तो ऐसे में फ्रीज में रखी वस्तु जल्दी बिगड़ सकती हैं.
आप देखे की फ्रीज का कुलिंग सही तो है. अगर सही नही है तो फ्रीज को सर्विस करवा दे. इसके अलावा फ्रीज की हमेशा ही साफ़ सुफाई करते रहे.
फ्रीज में अगर गलती से कुछ गिर जाता हैं. तो तुरंत ही साफ़ करे. क्योंकि गंदगी की वजह से फ्रीज में रखी वस्तु में बैक्टीरिया आदि पनपने लगते हैं और फिर हमे फ्रीज में रखी वस्तु खाने भी मन नही करता हैं.
ऐसे में आपको समय समय फ्रीज की सर्विस और क्लीनिंग करवाते रहना चाहिए।






