UP Board Toll Free Number: 10वीं-12वीं के रिजल्ट के लिए अब टोल फ्री नंबर! समस्या होने पर यहां करें संपर्क
UP Board Toll Free Number: जैसे की आप सभी लोग जानते ही है की बीते दिन यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए गए है। लेकिन रिजल्ट जारी होने के बाद काफी छात्रों के मन में कुछ सवाल होते है रिजल्ट से जुडी कुछ जानकारी छात्र प्राप्त करना चाहते है।
इसके अलावा रिजल्ट से जुडी कोई भी समस्या है तो वह उसका समाधान चाहते है। इन सभी बातो को ध्यान में रखते हुए यूपी बोर्ड की ओर से टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। उस नंबर पर छात्र कॉल करके अपनी समस्या बता सकते है जिसका समाधान भीसमय रहते कर दिया जायेगा।
तो आइये जानते है की यूपी बोर्ड ने छात्रों की समस्या के समाधान के लिए कौनसा नंबर जारी किया है। इसके अलावा कॉल करने का समय क्या रहने वाला है इन सभी बातों पर चर्चा करने वाले है।
UP Board Toll Free Number: छात्र नोट कर ले यह नंबर
जिन छात्रों के कक्षा 10 और 12 बोर्ड के परिणाम जारी जारी हो चुके है और छात्रों को अपने रिजल्ट को लेकर को समस्या या शंका है तो वह यूपी बोर्ड जारी किये गए नंबर पर कॉल कर सकते है।
छात्र यूपी बोर्ड के इस नंबर पर 1800-180-5310 और 1800-180-5312 संपर्क कर सकते है। इस नंबर पर कॉल करते ही आपकी समस्या का समाधान बोर्ड की तरफ से किया जायेगा।
हम बता दे की पिछले सप्ताह 20 अप्रैल के दिन यूपी बोर्ड ने परिणाम जारी किये थे। लेकिन अब यूपी बोर्ड की ओर से टोल फ्री नंबर भी जारी कर दिया गया है।
UP Board Toll Free Number: छात्रों को मिलेगी सुविधा
छात्रों के सुविधा के लिए यूपी बोर्ड ने यह नंबर जारी किये है। दरअसल रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को कई बार अपनी समस्या का हल निकालने के लिए रीजनल ऑफिस या हेड ऑफिस में चक्कर काटने पड़ते है। इस वजह से छात्रों की सुविधा के लिए इस नंबर को जारी किया गया है।
इस नंबर पर छात्र रिजल्ट से जुडी समस्या पूछ सकते है। इस नंबर पर कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के छात्र संपर्क कर सकते है। नंबर जारी करने के बाद छात्रों को रीजनल ऑफिस या हेड ऑफिस के चक्कर काटने से छुटकारा मिलेगा।
UP Board Toll Free Number: इस समय करें कॉल
लेकिन छात्र दीये नंबर पर भी कभी भी कॉल नही कर सकते है। यूपी बोर्ड ने नंबर लगाने के लिए समय भी जारी किया है। छात्र सुबह 9:30 बजे से लेकर शाम को 6 बजे तक कॉल कर सकते है। इसी समय के बीच छात्रों को कॉल करना होगा।
इसके अलावा सबसे बड़ी बात यह भी है की यह दोनों नंबर बिलकुल टोल फ्री रहने वाले है। छात्रों को इसके लिए कोई भी भुगतान भी नही करना पड़ेगा। छात्र इस नंबर पर अपनी समस्या दर्ज करवा सकते है। इसके बाद समय रहते ही छात्र की समस्या का समाधान भीबोर्ड की ओर से कर दिया जायेगा।






