Delhi Weather
|

Delhi Weather Today: IMD ने बताया इस सप्ताह कब हो सकती है गरज चमक के साथ बारिश, दिल्ली-NCR में फिलहाल ऐसा रहेगा मौसम!

New Delhi:  राजधानी में रविवार को आसमान साफ बना रहा। सुबह में उत्तर पश्चिम की तरफ से 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हल्की ठंडी हवा चलने के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। इस वजह से सुबह के वक्त मौसम में हल्का ठंडापन महसूस किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी आसमान साफ रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस वजह से आकाश में आंशिक बादल छा सकते हैं। फिलहाल इसका मौसम और तापमान पर खास असर नहीं होगा, लेकिन सप्ताह के अंत में कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

दिल्ली में कितना रहा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। इस वजह से दोपहर में गर्मी रही। न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है। एक दिन पहले दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस था।

इसके मुकाबले न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। दिल्ली में अधिकतम तापमान सबसे अधिक नजफगढ़ में 37.3 डिग्री सेल्सियस, रिज एरिया में 37.2 डिग्री सेल्सियस और पीतमपुरा में 37.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इस वजह से इन तीनों जगहों पर गर्मी अधिक रही।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बरकरार

दिल्ली में रविवार को भी हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बरकरार रही। केंद्रीय प्रदूषण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सोमवार को भी एयर इंडेक्स 200 से कम रहने के कारण हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी रहेगी। इसके बाद स्थानीय कारणों व वातारण में धूल के कारण मंगलवार को प्रदूषण का स्तर थोड़ा बढ़ सकता है। इस वजह से उस दिन हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रह सकती है। इसके बाद प्रदूषण के स्तर में सुधार होगा।

CPCB द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का एयर इंडेक्स 178, फरीदाबाद का 170, गाजियाबाद का 139, ग्रेटर नोएडा का 157 व नोएडा का एयर इंडेक्स 148 रहा। इसलिए इन सभी शहरों में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही। गुरुग्राम का एयर इंडेक्स 210 रहा जो खराब श्रेणी में हे। इस तरह एनसीआर के प्रमुख शहरों में गुरुग्राम में प्रदूषण का स्तर सबसे ज्यादा रहा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *