JEE MAINS 2024: JEE Mains में अंक कम? अभी घबराइए नहीं! इन शानदार परीक्षाओं के लिए करें आवेदन
JEE MAINS 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA ने बुधवार के दिन जेईई मेन 2024 दुसरे सेशन का रिजल्ट जारी किया है। लेकिन इस रिजल्ट जो छात्र संतुष्ट नही है या फिर जेईई मेन 2024 सेशन 2 एग्जाम में अच्छे मार्स्क नही ला पाए है या फिर क्रेक नही कर पाए है। ऐसे छात्रों को बिलकुल भी निराश होने की जरूरत नही है।
जो छात्र जेईई मेन 2024 सेशन 2 के रिजल्ट से संतुष्ट नही है वह सभी छात्र दूसरी अन्य जगहों पर अपना आवेदन कर सकते है। जैसे की अभी तो BITSAT और अन्य जगह पर आवेदन प्रक्रिया बंद हो चुकी है। लेकिन अभी भी ऐसे विकल्प मौजूद है जहां उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते है।
जैसे की उम्मीदवार KIITEE, UEPSEAT, HITSEEE और SRMJEEE जैसी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते है। क्योंकि अभी भी इन सभी परीक्षा के लिए आवेदन हो रहे है। उम्मीदवार चाहे तो इन सभी प्लेटफोर्म पर अपना आवेदन कर सकते है। इन सभी परीक्षा के लिए उम्मीदवार कैसे आवेदन कर सकते है। इसके बारे में आगे हमने जानकारी दी है।
KIITEE 2024 के लिए आवेदन करें
अगर उम्मीदवार चाहे तो कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी प्रवेश परीक्षा कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी में इंजिनियरिंग के लिए अपना आवेदन कर सकते है।
उम्मीदवार अपना आवेदन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://kiitee.kiit.ac.in/ जाकर आवेदन कर सकते है। इसमें आपको पहले और दुसरे चरण के लिए आवेदन करना होता है।
लेकिन पहले चरण का आवेदन समाप्त हो चूका है उम्मीदवार चाहे तो दुसरे चरण के लिए आवेदन कर सकते है। दुसरे चरण का आवेदन अभी भी चल रहा है। यह आवेदन 30 मई 2024 तक चलने वाला है। इस बारे में आप अधिक जानकारी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करके प्राप्त कर सकते है।
HITSEEE 2024 के लिए आवेदन करें
इसके अलावा उम्मीदवार हिंदुस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस इंजीनियरिंग की परीक्षा के लिए भी आवेदन कर सकते है। हालाँकि इसकी आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल तक ही होने वाली है।
उम्मीदवार हिंदुस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस इंजीनियरिंग की आधिकारिक वेबसाइट https://hindustanuniv.ac.in/ पर जाकर अपना आवेदन कर सकते है। यह परीक्षा ऑनलाइन मोड़ से आयोजित की जाती है।
AMITY UNIVERSITY ENGINEERING PROGRAM के लिए आवेदन करें
इसके अलावा उम्मीदवार AMITY UNIVERSITY ENGINEERING PROGRAM के लिए अपना आवेदन कर सकते है। इसके लिए भी आवेदन हो रहे है। इसके आवेदन की अंतिम तारीख 15 मई 2024 तय की गई है। इसलिए आप AMITY UNIVERSITY ENGINEERING PROGRAM के लिए आवेदन कर सकते है।
इसके लिए उम्मीदवार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट https://amity.edu/ पर जाकर अपना आवेदन कर सकते है।
UPESEAT 2024 के लिए आवेदन करें
इसके अलावा उम्मीदवार यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड टेस्ट (UPESEAT) के लिए भी अपना आवेदन कर सकते है। यह भी ऑनलाइन आवेदन होते है। इसमें आप पहले और दुसरे चरण के लिए अपना आवेदन कर सकते है।
जो छात्र इसके लिए आवेदन करना चाहते है उन छात्रों को यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड टेस्ट (UPESEAT) की आधिकारिक वेबसाइट https://www.upes.ac.in/ पर जाना है। इसी लिंक से अपना आवेदन करना है।
इसके अलावा आप उपरोक्त में से किसी भी प्लेटफोर्म पर अपना आवेदन करना चाहते है। वह सभी उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।






