|

UP Police Paper Leak Mastermind Arrested: परीक्षा के पेपर लीक का मास्टरमाइंड हुआ गिरफ्तार, 48 लाख नौजवानों की पुकारो से संभव हुआ ये मामला

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद से प्रदेश में हड़कंप मच गया था जिसके चलते इस मामले में अब तक कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

इस छापेमारी में आज इनके गुट के मास्टरमाइंड का आज खुलासा हो गया है और टीम को इसमें बड़ी सफलता मिली है। पेपर लीक के कारण 2023 की UP पुलिस की भर्ती परीक्षा भी रद्द करी जा चुकी है.

पुलिस भर्ती का पेपर लीक कब हुआ खुलासा?

20 फरवरी 2024 को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने का मामला सामने आया था। परीक्षा शुरू होने से पहले ही सोशल मीडिया पर पेपर वायरल हो गया था। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें परीक्षा केंद्र के कर्मचारी, परीक्षार्थी और दलाल शामिल हैं।

पुलिस ने इस मामले में अब तक 244 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से कई लोगों से पेपर की फोटोकॉपी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई और इसके साथ ही पुलिस ने कई परीक्षा केंद्रों को भी सील कर दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

UP के ही परीक्षा स्टाफ में छुपा था मास्टरमाइंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया और 3 अप्रैल को यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने पेपर लीक के मास्टरमाइंड आरोपी राजीव नयन मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है।

परीक्षार्थियों ने पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। उनका कहना है कि पुलिस की जांच में कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं, जिन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है। पेपर लीक होने के बाद डीजी रेणुका मिश्रा को भी पद से हटाया गया था।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *